विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ सीमा शर्मा ने पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण किया

फिरोजपुर 05 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

आज दिनांक 5 जून को “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने पर्यावरण की रक्षा हेतू वृक्षारोपण किया। उनके बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह, श्री बी. पी. सिंह तथा मंडल के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर ही निर्भर करता है। अतः प्रकृति को बचाने के लिए अकेला व्यक्ति सक्षम नहीं है, अतः सभी लोग मिलकर यह संकल्प ले कि हर वर्ष एक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करेंगे, पानी, पेट्रोल, बिजली और अन्य प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद नहीं करेंगे, अपनी जीवन शैली को पर्यावरण के अनुकूल बनायेंगे, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे आदि, जिससे पर्यावरण पुनः हरा-भरा हो सकें। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि इस बार “विश्व पर्यावरण दिवस” का मूल विषय “केवल एक पृथ्वी (Only One Earth)” है। मंडल कार्यालय में वृक्षारोपण के पश्चात् मंडल चिकित्सालय तथा गार्ड एवं लोकोपायलट रनिंग रूम, फिरोजपुर के समीप स्थित हर्बल गार्डन में भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर फिरोजपुर मंडल के सभी स्टेशनों, कार्यालयों आदि में वृक्षारोपण किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਾਈਕਲ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਰੈਲੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਆਯੋਜਨ

Sun Jun 5 , 2022
ਹਵਾ,ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਧਰਤੀ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੰਦੇਸ਼। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 05 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]- ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਲੋਕਾਂ ’ਚ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਹਰਿਆਵਲ ਪੰਜਾਬ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ,ਹੂਸੈਨੀਵਾਲਾ ਰਾਈਡਰਸ, ਐਗਰੀਡ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ (ਰਜਿ.) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਰੋਟਰੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement