विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट और जनसंघ सेवा मंच के कार्यकर्ताओं ने मिलकर लगाए दस हजार पौधे : रीना सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र : – हादसों से नही ली सीख तो बर्बादी का मंजर हमें देखना पड़ेगा।
आज विश्व पर्यावरण दिवस पर जन संघ सेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नारायणी सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव भाजपा नेत्री आयरन लेडी रीना सिंह ने एवं जन संघ सेवक मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट भाजपा मंडल महा मंत्री अनीता शर्मा ने पर्यावरण संतुलन को लेकर दस हाजर पेड़ लगाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। उक्त मौके पर जन संघ सेवक मंच व नारायणी सेवा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाने लिए लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यूनाइटेड नेशनल असेंबली ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की। इसे पहली बार 1974 में अमेरिका में ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के साथ मनाया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस विश्व स्तर पर लगभग सौ देशों द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है। हर साल इसकी एक नई थीम होती है और एक नया देश इसकी मेजबानी करता है।
इस साल की ये है थीम
पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस वर्ष 2021 में थीम इकोसिस्‍टम रेस्‍टोरेशन यानी कि पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है। विश्व पर्यावरण दिवस की इस साल की थीम के तहत पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना, पेड़ लगाना l इस साल पाकिस्तान विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा। पिछले साल कोलंबिया ने इस खास दिन की मेजबानी की थी।
कोविड-19 का प्रभाव
दुनिया अभूतपूर्व महामारी से कोविड-19 से जूझ रही है। जानवरों और अन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आवास के स्थान को कम करके कोरोना वायरस के बढ़ने और फैलने से रोकने के लिए आदर्श स्थितियां बनाई गई हैं। कोविड-19 के स्वास्थ्य संकट ने कई लोगों को प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र और बदलती जैव विविधता के साथ हमारे संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है। मानवता और जैव विविधता के बीच काफी रिश्ता माना जाता है। महत्व और इतिहास
दुनिया भर में जंगलों की कटाई, बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग, अपव्यय और भोजन, प्रदूषण इत्यादि जैसे पर्यावरणीय जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरुक करने के लिए इस खास दिन को एक विशेष थीम और स्लोगन के साथ मनाया जाता है। 1974 से, विश्व पर्यावरण दिवस को प्रत्येक 5 जून को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाया जाने लगा था।
श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव रीना सिंह व अन्य पदाधिकारी पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते हुए l

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा पौधारोपण,कूड़े के ढेर में आग न लगाएं: डॉ. अशोक

Sat Jun 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा पौधारोपण किया गया। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि आज यह सिद्ध हो गया है कि मानव को जीवित रहने के लिए प्राण […]

You May Like

advertisement