उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर श्रीमती सीमा शर्मा ने निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल से कार्यभार किया ग्रहण

फिरोजपुर 10 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के पद पर श्रीमती सीमा शर्मा ने निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल से आज दिनांक 10 अगस्त, 2021 को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो तथा नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर सेवाएँ प्रदान की हैं। श्रीमती शर्मा यूपीएससी द्वारा संचालित सिविल सर्विसेज परीक्षा के भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस कैडर की 1993 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय रेल में 5 मंडल, 3 जोनल रेलवे तथा रेलवे बोर्ड में विभिन्न पदों पर कार्य किया हैं।
उन्हें अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अकादमी, वियना, ऑस्ट्रिया तथा सार्वजनिक निति में एक पाठ्यक्रम के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, यू.एस.ए में भी नामांकित किया गया था।

कार्यभार संभालने के पश्चात् उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल संरक्षा, गाड़ियों के समय पालन, यात्री सुविधाओं एवं बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा वर्तमान माल ढुलाई में वृद्धि पर चर्चा की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਕੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਖਜਾਨਾ ਲੁੱਟ ਕੇ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਲਾ ਰਹੇ ਹਨ-ਭੁੱਲਰ

Wed Aug 11 , 2021
ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਕੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਖਜਾਨਾ ਲੁੱਟ ਕੇ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਲਾ ਰਹੇ ਹਨ-ਭੁੱਲਰ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 10 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਲੋਕ ਜੋ ਮਰਜੀ ਕਹਿਨ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਿੰਕੀ ਜਿੰਨੇ ਕੰਮ ਕਿਸੇ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਏ, ਪੀ.ਜੀ.ਆਈ ਲਿਆਉਣ ਸਮੇਤ ਖੁੱਲੇ ਦਿਲ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਫੰਡ ਦੇ ਲਿਆ ਕੇ ਵਿਕਾਸ […]

You May Like

Breaking News

advertisement