कनौज: नौकरी के बहाने दो महिलाओं ने युवती को जिस्मफरोशों के किया हवाले

नौकरी के बहाने दो महिलाओं ने युवती को जिस्मफरोशों के किया हवाले
✍️, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा जी
वापस आने पर पीड़िता ने बताई आपबीती

कन्नौज। कन्नौज नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बंदायू से वापस आकर अपनी आपबीती बताई और कहा कि दो महिलाएं उसे नौकरी के बहाने ले गई और उसे दिल्ली में एक महिला को बेच दिया। बाद में दिल्ली के जिस्मफरोशो ने उसे बंदायू के लोगों के हाथों बेच दिया। युवती ने किसी तरह जिस्मफरोशों के चंगुल से छूट कर घर वापस आने पर न्याय की फरियाद की है। बीते दो वर्षों से जिस्मफरोशी के कारोबार में फंसी किशोरी जैसे तैसे हवस के दरिंदों के चुंगल से छूट कर घर लौटी। पीड़िता ने आरोपियों के चुंगल में फंसी अन्य पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
कन्नौज निवासी किशोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 1 वर्ष 11 माह पूर्व कन्नौज की ही 2 महिलाओं उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई और दिल्ली में जाकर उसे जिस्मफरोशी का कारोबार करने वाले लोगों के हाथ बेच दिया। उन लोगों ने उक्त किशोरी को बरेली के लोगों के हाथ बेच दिया। जिसके बाद किशोरी को बदायूं में बंधक बनाकर रखा गया। जहां पहले से भी कई लड़कियां मजबूरन अपनी आबरू का सौदा कर रही थी। हवस के दरिंदों ने ना सिर्फ इन मासूमों को जिस्मफरोशी के कारोबार में लगा दिया बल्कि इन्हें शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं भी देता रहा। आए दिन किशोरियों को भूखा रखना एवं आग से जलाने का भी काम करते थे।
पीड़िता के मुताबिक उन लोगों की बात ना मानने पर मारपीट के साथ साथ कठोर यातनाएं झेलनी पड़ती थी। घर लौटी पीड़िता ने रो-रो कर परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी की मां फूट फूट कर रो पड़ी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उक्त लड़कियों को मुक्त कराए जाने की मांग की। पीड़ित ने पुलिस के आला अफसरों से भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: आओ बात करें थीम पर छात्राओं से किया सीधा संवाद

Thu Jun 30 , 2022
आओ बात करें थीम पर छात्राओं से किया सीधा संवाद कन्नौज। आज राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्रीबाई फुले छात्रा इकाई द्वारा मुस्कुराएगा इंडिया को समर्पित आओ बात करें थीम पर आधारित संवाद का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ.शक्ति सिंह सचान के […]

You May Like

Breaking News

advertisement