स्वामी विद्यानंद जी डेरा बाबा धनीराम के आग्रह पर हरिद्वार समेत देश के अलग-अलग प्रांतों से आए संत शिरोमणियों का किया गया भव्य स्वागत

(पंजाब) फिरोजपुर 12 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

स्वामी विद्यानंद डेरा बाबा धनीराम के आग्रह पर हरिद्वार समेत देश के अलग-अलग प्रांतों से आए संत शिरोमणि श्री श्री भूपेंद्र गिरी जी महाराज निरंजनी अखाड़ा, महंत स्वामी श्री ऋषिशवरानंद जी महाराज, महंत बाबा हठयोगी जी महाराज, महंत श्री दुर्गा दास जी महाराज, महंत श्री विष्णु दास जी महाराज, महंत श्री प्रेम दास जी महाराज, महंत श्री रवि देव शास्त्री जी महाराज, महंत श्री प्रहलाद दास जी महाराज, महंत श्री दंडी स्वामी संत नामिषारणय जी महाराज जिनका स्वामी जी द्वारा डेरा बाबा धनीराम में भव्य स्वागत किया गया। स्वामी जी द्वारा फिरोजपुर के नामवर और डेरा से जुड़ी हुई संगत को दर्शनों के लिए निमंत्रण दिया गया था। जिन्होंने भी संत शिरोमणियों का दर्शन किया। वह गदगद हो गए।

     स्वामी विद्यानंद जी ने बताया कि यह सभी संत गुरुहरसहाय में चल रहे विष्णु महायज्ञ में आहुति डालने और विश्व के कल्याण के लिए आए थे। यह यज्ञ श्री रमिंदर आवला द्वारा दिनांक 13 नवंबर से 18 नवंबर तक चलने वाला है। जिसमें 201 कन्याओं की शादी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं अति प्रसन्न हूं जो इतने बड़े संत मेरे आग्रह पर डेरा में आए। इसके लिए मैं सभी संत समाज का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। और मैं आशा करता हूं कि आने वाले समय में भी ऐसे संत बुलाकर उनके प्रवचन सुनने का मौका आप सभी संगत को मिलता रहेगा। 

  इस अवसर पर मंदिर के प्रधान बृजेश भोला, नरेश कंतोड़, बंटी खुराना, सरबजीत (सनी) और पंडित कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी उपस्थित थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से महासमुंद जिले के घरों में रोशनी और बचत की नई किरण

Thu Nov 13 , 2025
एक हजार से ज्यादा घरों में सूर्य घर बिजली से नई रोशनी महासमुंद 13 नवम्बर 2025/ केन्द्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आज आम नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य हर […]

You May Like

advertisement