जैविक खेती कार्यशाला सुरगी के सफल आयोजन पर राजनांदगांव किसान मोर्चा का बजा प्रदेश में डंका: प्रदेश संगठन ने जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

राजनांदगांव 31 अगस्त 2026/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा राजनांदगांव जिले में आयोजित सफल ‘जैविक कृषि कार्यशाला’ एवं किसान हित से जुड़े उत्कृष्ट सांगठनिक कार्यों की सराहना करते हुए जिला नेतृत्व को सम्मानित किया गया है।

प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान, कुशल नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन के लिए भाजपा किसान मोर्चा राजनांदगांव के जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर को प्रदेश किसान मोर्चा की ओर से ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जिले में कार्यशाला के सफल आयोजन और सांगठनिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिला महामंत्री घासीराम साहू एवं जिला महामंत्री मनीष सोनी को भी सम्मानित किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व ने की सराहना

भाजपा प्रदेश नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद बंशी लाल गुर्जर तथा प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के पावन मार्गदर्शन में यह सम्मान पत्र जारी किया गया है। प्रशस्ति पत्र में राजनांदगांव किसान मोर्चा की पूरी टीम द्वारा किसानों के हित, कृषि विकास, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में निभाई गई सार्थक भूमिका की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकृत करने के निर्देश

Mon Aug 31 , 2026
योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा उत्तर बस्तर कांकेर, 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए प्रकरणों का […]

You May Like

Breaking News

advertisement