सावन अधिक मास की दशमी पर विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से हुआ पूजन एवं अभिषेक

सावन अधिक मास की दशमी पर विद्यापीठ में सर्वकल्याण की भावना से हुआ पूजन एवं अभिषेक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान शिव असहाय की सेवा करने वालों पर विशेष कृपा करते हैं : आचार्य लेखवार।

कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन अधिक मास की दशमी पर सर्वकल्याण की भावना से विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया।
यह सावन पूजन आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार ने राजेश सिंगला एवं मंजू सिंगला से सम्पन्न करवाया तथा रुद्राभिषेक के उपरांत आरती की गई। आचार्य लेखवार ने बताया कि शुक्रवार के दिन सावन अधिक मास में पूजन से भगवान शिव पार्वती के साथ माता लक्ष्मी की की भी कृपा प्राप्त होती है। उन्होने कहा कि जो लोग असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं उन से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव की पूजा ही सेवा के भाव प्रदान करती है। इस अवसर पर के.के. कौशिक, पवन गर्ग, सतबीर कौशिक एवं रोहित कौशिक भी मौजूद रहे।
विद्यापीठ में सावन अधिक मास पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू के पूर्व प्रो. डॉ. के. आर. अनेजा होंगे उन्नत भारत सेवाश्री से सम्मानित

Sat Jul 29 , 2023
केयू के पूर्व प्रो. डॉ. के. आर. अनेजा होंगे उन्नत भारत सेवाश्री से सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग व वनस्पति विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. केआर अनेजा को उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement