रमज़ान के तीसरे जुमे को महिला रोज़ेदारों ने माँगी ख़ुसूसी दुआएं

पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता
बरेली : रमज़ान के तीसरे जुमे के मौके पर दरगाह नासिर मियाँ पर हाज़री देकर गुलपोशी कर महिला रोज़ेदारों ने ख़ुसूसी दुआ माँगी।इस मौके अक़ीदतमन्द वरदा अली ने दुआ में कहा कि आज हमने दरगाह पर हाज़री दी है और हज़रत नासिर मियाँ जैसे अज़ीम बुज़ुर्ग वली को वसीला बनाकर दुआ माँगी है कि या अल्लाह दुनियाभर में अमन-ओ-चैन बरकरार कर और युद्ध विराम फरमा।मज़लूमों की मदद फरमा, उनके दिलों को सुकून दे, जालिमों के इरादों को नाकाम कर दे। अल्लाह! अमन-ओ-चैन नाजिल फरमा, खून-खराबा बंद करवा दे, और सबको हिदायत दे। जंग केवल बेगुनाहों का खून बहाती है,जंग कभी भी किसी मसले का हल नहीं बल्कि हर पहलू से नुकसानदायक होती हैं,आज जिस तरह से मिसाइलों को इंसानी जानो पर गिराया जा रहा है यह सब देखकर दिल में बेचैनी होती है,अल्लाह दुनियाभर के लोगों हिदायत फ़रमाये और ज़रूरतमंदो की मदद अल्लाह फरमाएं और दहशतगर्दी का खात्मा फरमाएं,अल्लाह हम सबको अमन की राह पर चलाए और दुनिया से इस फसाद को दूर करे। अल्लाहुम्मा आमीन
इस मौके पर लुबना अली,बुशरा खान,समरीन खान,अमन फ़ातिमा,बीना शोएब,अशफ़ा सलीम,शम्मो बेगम,रानी शहाना,रेहाना नसीम,शबीना आदि सहित अन्य अक़ीदतमन्द शामिल रही।




