जयराम विद्यापीठ में सावन के तीसरे सोमवार को ट्रस्टियों ने किया पूजन एवं रुद्राभिषेक।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सावन का सोमवार भगवान शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन।

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त : सावन के तीसरे सोमवार को भी जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर विशेष पूजन हुआ। यह पूजन विद्यापीठ के ट्रस्टी के ट्रस्टी के.के. कौशिक एडवोकेट ने परिवार के सदस्यों के साथ, राजेश सिंगला, टेक सिंह, के.सी. रंगा इत्यादि ने किया। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य व प्रेरणा से पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ शिवलिंग पर रुद्राभिषेक भी किया गया। पंचामृत से स्नान एवं जलाभिषेक के उपरांत सावन महीने में मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद का भोग लगाया गया। पूजन करवा रहे प. पंकज पुजारी के अनुसार ऐसा माना गया है कि सावन का सोमवार भगवान शिवजी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम दिन है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती का पूजन करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। मंदिर में भोलेनाथ के शिवलिंग पर भक्त जल, शहद, बेलपत्र, दही व दूध इत्यादि अर्पित करते हैं। भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करना बहुत अच्छा माना जाता है। सावन के सोमवार को तो रुद्राभिषेक किया जाता है।
जयराम विद्यापीठ के रामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक तथा पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement