ओलंपिक में बेटियोंं की जीत पर खुशी से झूमे परिजन व हॉकी प्रेमी
परिजनों की आंखों से छलके खुशी के आंसू

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

शाहाबाद 2 अगस्त :- ओलंपिक टोक्यों में क्वार्टर फाईनल में बेटियों की शानदार जीत पर हॉकी खिलाडिय़ों के परिजन और हॉकी प्रेमी में खुशी की लहर है। हॉकी प्रेमियों ने जगह-जगह मिठाई बांंटी है और बड़ी संख्या में लोग बधाई देने के लिए हॉकी खिलाडिय़ों के घर पर पहुंच रहे है। बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत पर हॉकी खिलाडियों के परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने बेटियों को सेमिफाईनल व फाईनल में जीत का आर्शीवाद दिया है। खिलाडिय़ों ने कहा कि इस जीत की खुशी दिवाली से कम नहीं है और घरों पर दीपमाला कर खुशी का इजहार किया जाएगा।
टोक्यों ओलंपिक में बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर खुश रानी के पिता रामपाल व माता राममूर्ति, नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह व नवनीत के पिता बूटा सिंह ने कहा कि मैच शुरू होने से पहले ही वह तडक़े गुरूद्वारे व मंदिर में पहुंचे जहां जाकर उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के लिए अरदास की और टीम की जीत के बाद भी मंदिर व गुरूद्वारे में जाकर भगवान का शुक्रिया अदा किया। खिलाडिय़ों के परिजनों ने कहा कि इस ऐतिहासिक से बेटियों ने दिखा दिया है कि बेटियों किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। इस जीत के साथ हॉकी को देश में नयी पहचान मिली है और अब सरकार को देश में हॉकी को मजबूत करने के लिए सशक्त कदम उठाने चाहिए।
रानी के पिता रामपाल, नजवोत के पिता सतनाम सिंह व नवनीत के पिता बूटा सिंह ने कहा कि वह टीवी पर आंखे गढ़ा मैच देख रहे थे। लेकिन जब पेनल्टी कार्नर को मौका मिला और टीम ने इस मौके को गोल में तबदील किया तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े थे और सभी ने एक दूसरे को फोन पर बधाई देकर इस खुशी का इजहार किया। इस जीत पर विधायक रामकरण काला, प्राचार्य डा. अशोक चौधरी, डा. आरएस घुम्मन, राजकुमार गर्ग, मनजीत सिंह नागपाल, सुखविन्द्र कंबोज, रवि हंस, काकू मल्होत्रा, कर्णराज सिंह तूर, बलदेव राज सेठी, बलदेव चावला, प्रभजीत सिंह जीता, रमेश कश्यप ने खुशी जताई है और आगे भी बेटियों की जीत की कामना की है।
विधायक सुभाष सुधा ने भारतीय हॉकी टीमों को दी बधाई।
विधायक सुभाष सुधा ने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में भारत की पुरुष और महिला वर्ग की हॉकी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और टीमों के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं भी दी है। टोक्यो ओलम्पिक 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों को बधाई देते हुए कहा कि भारत की यह दोनों ही टीमें टोक्यो ओलंपिक में अवश्य ही अपना परचम लहराएंगी और जरूर कोई ना कोई पदक हासिल करेंगी तथा देश का नाम दुनिया में ऊंचा करेंगी। पुरुष हाकी टीम के बाद भारत की महिला हाकी टीम भी ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। महिला हॉकी टीम में 9 महिला हाकी खिलाड़ी हरियाणा से है और शाहबाद की रानी रामपाल टीम की कप्तान है। जबकि पुरूष हॉकी टीम में हरियाणा से दो खिलाड़ी है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने दी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन कर रहे सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने सेमिफाईनल में जगह बनाकर देश की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। खिलाडिय़ों यह उपलब्धि पर वह बधाई की पात्र है। दोनों हॉकी टीमों में 4 खिलाडिय़ों का सम्बन्ध कुरुक्षेत्र से है यह जिला के लिए बहुत सौभाग्य की बात है। जिलावासियों को पूरी उम्मीद है कि कुरुक्षेत्र के चारों खिलाड़ी ओलम्पिक में अपना शानदार प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करने का काम करेंगे।
बेटियों को किया जाएगा सम्मानित:बेदी।
पूर्व राज्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बेटियों ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बेटियों पर देश को हमेशा नाज रहेगा। बेदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके शहर की तीन बेटियां रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर और हरियाणा प्रदेश की नौ बेटियां टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है जोकि किसी गौरव से कम नहीं। उन्होंने कहा कि बेटियों के वापिस लौटने पर उन्हें सम्मान किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी स्व. मेहरचंद मेहंदीरता की 32 वीं पुण्यतिथि पर 12 वें रक्तदान शिविर में 101 लोगों ने किया रक्ततदान

Tue Aug 3 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 विधायक सुभाष सुधा व उपायुक्त मुकुल कुमार ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।विधायक व उपायुक्त ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र 2 अगस्त :- कुरुक्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी स्व. मेहर चंद मेहंदीरत्ता की 32 वीं पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में […]

You May Like

Breaking News

advertisement