समाचारजिले में बुधवार को 15,416 हितग्राहियों को लगा कोविड का टीका,     

 जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में कोविड से सुरक्षा का शत-प्रतिशत टीका के लिए विशेष सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में बुधवार को 15,416 हितग्राहियों को कोविड संक्रमण से सुरक्षा का टीका लगाया गया।
     जिले में 02 फरवरी को 15 हजार 416 हितग्राहियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इनमें 18 वर्ष से अधिक वाले 10 हजार 67 हितग्राही, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 1,539 और 45 वर्ष से अधिक के 3,438 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया है। इसके अलावा पात्र 372 हितग्राहियों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया।
     कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, पंचायत, नगरीय निकाय सहित अन्य विभागों से समन्वय कर शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए कार्य योजना बनाई गई है। टीकाकरण से छूटे लोगों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर कोविड का टीका लगाया जा रहा है। कोविड से सुरक्षा और संक्रमण से आम लोगों को बचाने आवश्यक सावधानी बरतने प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के 95.08 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी का कार्य पूर्ण,1,90,059 किसानों ने अब तक 8,19,646.64 टन धान बेचा,80.69  प्रतिशत धान का हो उठाव पूरा

Fri Feb 4 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 04 फरवरी, 2022/ जिले में 3 फरवरी तक 1 लाख 90 हजार 59 किसानों से समर्थन मूल्य पर 8 लाख 19 हजार 646.64 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जो लक्ष्य का 89.97 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य पर चालू सीजन में जिले में 239 धान उपार्जन केन्द्रों […]

You May Like

advertisement