भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, एसओ समेत डेढ़ दर्जन घायल

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, एसओ समेत डेढ़ दर्जन घायल

रिपोर्ट-आदित्य चतुर्वेदी

लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा नैनीजोर गांव के नई बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की सुबह जम कर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची रौनापार पुलिस पर भी हमला हुआ। जिसमें एसओ समेत कई सिपाही भी चोटिल हो गए। इसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लाठियां भांज कर दंगाईयों को खदेड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने 10 बलवाईयों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अराजी देवारा गरीब दुबे गांव निवासी श्याम जी पटेल व ओमप्रकाश वर्मा के बीच अराजी देवारा नैनीजोर गांव के नई बस्ती में भूमि विवाद है। रविवार की सुबह 10 बजे दर्जन भर लोग श्याम जी पटेल के साथ पहुंचे और अपनी चाहरदीवारी को गिराने लगे। विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट रोकने का प्रयास किया तो उस पर हमला हो गया। जिसमें एसओ समेत कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर जीयनपुर, महराजगंज व बिलरियागंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दगाईयों को लाठी भांज कर खदेड़ा गया। मारपीट की घटना में डेढ दर्जन लोग घायल हुए। श्याम जी पटेल का आरोप है कि पुलिस आते ही लाठियां भांजनी शुरू कर दिया। जिससे कई लोग चोटिल हुए। इसके बाद पुलिस ने 10 नामजद समेत सौ से डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसओ ने बताया कि दस बलवाईयों श्याम जी पटेल, राम जी पटेल, राम विनय, अंगद, देवादीन, रीना, उर्मिला, कौशिल्या, राधिका,उषा को गिरफ्तार कर लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर ने लगवाई कॅरोना की पहली डोज

Mon Mar 8 , 2021
विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर ने लगवाई कॅरोना की पहली डोज। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 जादूगर ने आमजन से की अपील टीकाकरण में सरकार का सहयोग करे। नई दिल्ली :- विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर ने शनिवार को कॅरोना वैक्सिनेशन करवाया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

advertisement