कुरुक्षेत्र जयराम विद्यापीठ में हो रहा है सवा लाख पितृ गायत्री जप अनुष्ठान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

सर्वकल्याण की भावना से किया जा रहा है सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई : – देश के विभिन्न राज्यों में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री एवं ब्रह्मचारियों द्वारा कोरोना महामारी से पूर्ण मुक्ति एवं सर्वकल्याण की भावना से सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि विद्यापीठ में पिछले करीब डेढ़ साल में सर्वकल्याण एवं विश्व शांति के लिए अनेकों अनुष्ठान किए गए हैं। आचार्य लेखवार ने बताया कि विद्यापीठ में यजमान कर्मचंद, नवीन, बलराज, शिवम, नितेश, हिमांशी, दीपांशी एवं टिंकल द्वारा सवा लाख पितृ गायत्री जप अनुष्ठान करवाया जा रहा है। गायत्री जप अनुष्ठान का महत्व आचार्य लेखवार ने बताया कि गायत्री मंत्र के जाप से ब्रह्मदर्शन संभव है। मानव जाति के कल्याण के लिए भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण जी के द्वारा भी ऋषि मुनियों के साथ गायत्री मंत्र किए गए हैं। सनातन धर्म के मानने वाले श्री गणेश मंत्र के बाद पूजा में गायत्री मंत्र का जप करते ही हैं। श्रीमद्भागवत के दशम स्कन्द में लिखा है कि श्रीकृष्ण स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करते थे। महाकवि तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा है कि विश्वामित्र ने अपने शिष्यों भगवान राम और लक्ष्मण को इस मंत्र का रहस्य विस्तार से समझाया था।
जयराम विद्यापीठ में सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान करते हुए यजमान एवं आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. एच.एस. गिल ने किया चेस्ट मेडिकल बुक का विमोचन

Wed Jul 7 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 यूजी व पीजी मेडिकल स्टूडेंट के लिए लाभकारी होगी बुक : डा. गिल। कुरुक्षेत्र मोहड़ी आदेश :- आज बुधवार को आदेश ग्रुप के चेयरमेन एवं आदेश यूनिवर्सिटी भटिंडा के चांसलर डा.एच.एस. गिल ने मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर […]

You May Like

advertisement