महीने में एक दिन फ्री बैग डे: बोले शिक्षा मंत्री खुशनुमा माहौल में पढ़ेंगे बच्चे

महीने में एक दिन फ्री बैग डे: बोले शिक्षा मंत्री खुशनुमा माहौल में पढ़ेंगे बच्चे,
सागर मलिक

*शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बस्ता रहित दिवस की शुरुआत की और गतिविधि पुस्तिका का विमोचन किया। कहा कि स्कूलों में बच्चे महीने में एक दिन बिना बस्ते के आएंगे। *

प्रदेश के सरकारी और निजी सभी स्कूलों में महीने के अंतिम शनिवार को बस्ते की छुट्टी रहेगी। उत्तराखंड बोर्ड के स्कूल हों या फिर सीबीएसई, आईसीएससी, संस्कृत और भारतीय शिक्षा परिषद के स्कूल सभी में बच्चों के कंधों पर बस्ते नहीं होंगे। सरकार ने हर महीने के अंतिम शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मुताबिक इसी शनिवार से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने बस्ता रहित दिवस की शुरुआत की और गतिविधि पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल, व्यावसायिक शिक्षा, कृषि, चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों में दक्ष बनाया जाना है।

इसके लिए सभी स्कूलों में बच्चे महीने में एक दिन बिना बस्ते के आएंगे। विदेशों में बच्चे खुशनुमा माहौल में पढ़ते हैं। उनके लिए इसी तरह का माहौल होना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, महानिदेशक झरना कमठान, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, डाॅ. मुकुल सती, विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधक व बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी की ऋषिकेश को सौगात, मल्टी स्टोरी पार्किंग और राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया

Sat Apr 26 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी की ऋषिकेश को सौगात, मल्टी स्टोरी पार्किंग और राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास किया,सागर मलिक उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है. चारधाम यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए 25 अप्रैल को सीएम पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप पहुंचे. इस […]

You May Like

advertisement