संपर्क फाउंडेशन के सौजन्य से “फन विद साइंस “ विषय पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

संपर्क फाउंडेशन के सौजन्य से “फन विद साइंस “ विषय पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी ने की अध्यक्षता।

लाडवा,सुबा सिद्धू 9 फरवरी : ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर कार्यालय, लाडवा में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम सैनी की अध्यक्षता में संपर्क फाउंडेशन की ओर से कक्षा छठी से आठवीं तक के अध्यापकों के लिए “फन विद साइंस” विषय पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करने तथा अध्यापकों को क्रियात्मक एवं अनुभवात्मक शिक्षण विधियों से अवगत कराना रहा।
इस आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन संपर्क फाउंडेशन के जिला संयोजक करमजीत सिंह एवं सुश्री सुषमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान खंड एफएलएन संयोजक डॉ. सतीश रंगा (बीआरपी हिंदी, लाडवा), संपर्क फाउंडेशन से अमरिंदर सिंह तथा श्रीमती सवलीन कौर ने सक्रिय सहभागिता निभाई और शिक्षकों को विषयवस्तु से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।
कार्यक्रम में खंड लाडवा के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से आए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने अध्यापन कार्य में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, चुनौतियों एवं अब तक की शैक्षणिक उपलब्धियों को साझा किया। संवादात्मक सत्र के माध्यम से शिक्षकों को अवधारणात्मक बिंदुओं की गहन समझ, प्रयोग आधारित गतिविधियाँ तथा विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक तरीके से विज्ञान पढ़ाने की रणनीतियाँ बताई गईं।
आमुखीकरण सत्र के दौरान शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का करमजीत सिंह द्वारा विस्तारपूर्वक एवं उदाहरणों सहित समाधान किया गया, जिससे शिक्षकों को अपने शिक्षण कौशल में सुधार करने की दिशा मिली। कार्यक्रम में यह भी चर्चा की गई कि किस प्रकार सीमित संसाधनों में भी कक्षा शिक्षण को प्रभावी और आनंददायक बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी महोदया ने उपस्थित सभी अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्हें नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा संपर्क फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजकों एवं प्रतिभागी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद जिले में कमार जनजाति के समग्र विकास की दिशा में सार्थक पहल

Mon Feb 9 , 2026
कमार जनजाति के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए शासन प्रतिबद्ध महासमुंद 09 फरवरी 2026/ महासमुंद जिले में कमार जनजाति का निवास बागबाहरा, महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के कुछ ग्रामों में है। आदिम जाति अनुसंधान केंद्र द्वारा वर्ष 2015-16 में किए गए आधारभूत सर्वेक्षण के अनुसार जिले में कुल […]

You May Like

advertisement