विकास खण्ड बिथरी चैनपुर में एक दिवसीय पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का हुआ आयोजन

विकास खण्ड बिथरी चैनपुर में एक दिवसीय पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. ओ. पी. वर्मा ने अवगत कराया है कि विकास खण्ड बिथरी चैनपुर के ग्राम अब्दुल्लापुर माफी में विकास खण्ड स्तरीय एक दिवसीय पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधानआकाश पटेल ने गौपूजन एवं फीता काटकर किया। शिविर/ मेला में आए पशुपालकों को डा. ओ. पी. वर्मा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं में टीकाकरण का महत्व, पशुओं में बांझपन के कारण एवं निवारण तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम प्रधान ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। मेला/शिविर में कुल 556 बड़े पशु व 20 छोटे पशु कुल 576 पशुओं मे से 120 पशुओं की सामान्य चिकित्सा, 280 कृमिनाशक दवापान, 171 गर्भ परीक्षण, 04 शल्य चिकित्सा तथा 20 पशुओं का बधियाकरण किया गया।इस अवसर पर द्वारिका प्रसाद, बुध पाल सिंह, इन्द्र पाल सिंह व राजीव कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी, राम सिंह वेटनरी फर्मासिस्ट, चन्द्र प्रकाश, शिवलेश यादव, गौरव सिंह, महेन्द्र पाल, संजीव सिंह तथा उमेन्द्र सिंह आदि उपस्थिति रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला दिवस के अवसर पर स्वामी सत्य साईं जी को उनके 100वें जन्मदिन पर समर्पित, झुग्गी झोपड़ी में बच्चों को उनकी जरूरत के लिए खाद्य सामग्री की गई वितरण-नीलम पाठक

Thu Nov 20 , 2025
महिला दिवस के अवसर पर स्वामी सत्य साईं जी को उनके 100वें जन्मदिन पर समर्पित, झुग्गी झोपड़ी में बच्चों को उनकी जरूरत के लिए खाद्य सामग्री की गई वितरण-नीलम पाठक (पंजाब) फिरोजपुर 19 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement