उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोडेजुंगा कांकेर में 13 जून को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 287 रिक्तियां के आधार पर भर्ती की जाएगी। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 212 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 15, मार्केटिंग के 03, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 03, बैंक मित्र के 50 और शिक्षक के 04 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने से मृत्यु होने के एक प्रकरण में चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। तहसील सरोना के ग्राम करप […]