कनौज: दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में एक दिवसीय चला प्रशिक्षण

दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में एक दिवसीय चला प्रशिक्षण
✍️ पंडित प्रकाश शर्मा जी के साथ प्रशांत त्रिवेदी

कन्नौज। प्रदेश में बीते दो शुक्रवारों को कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुई पत्थरबाजी व हिंसा को ध्यान में रखते हुए इस बार जिले की पुलिस अलर्ट मोड में हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा शुक्रवार को जूमे की नमाज के बाद हर स्थिति से निपटने के लिए कन्नौज पुलिस ने सारे बंदोबस्त कर लिए हैं।
आज पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी बारीकियों का रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक स्वयं रिहर्सल में पुलिस कर्मियो को निर्देश देते रहे। रिहर्सल में जिले के सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों को उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान उपद्रव होने पर उसे तत्काल कंट्रोल करने की रणनीति के बारे में समझाया गया। कन्नौज शहर में आठ स्थानों को पुलिस ने दंगा नियंत्रण के तहत चिन्हित किया है। 2016 में हुए दंगों के दौरान सबक लेते हुए सभी स्थानों पर पुलिस फोर्स को मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई।
रिहर्सल का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एंटी राइट इंटरनल सिक्योरिटी योजना का ड्रिल किया गया। इस रिहर्सल का मकसद पुलिस फोर्स को मुस्तैद रखना है। पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ प्रशिक्षण दिया गया तथा शस्त्र खोलने व बंद करने के निर्देश दिए गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ मुस्लिम इलाकों में पैदल मार्च किया और उद्घोषक के द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ’ਚ ਵੱਡੀ ਵਾਰਦਾਤ, ਬਜ਼ੁਰਗ ਬੀਬੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਬੈੱਡ ’ਚ ਲੁਕੋਈ ਲਾਸ਼</em>

Fri Jun 17 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 16 ਜੂਨ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਕਿ ਇਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਦਾ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਵਿਚ ਹੀ ਕਤਲ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਬੈਡ ਵਿਚ ਹੀ ਲੁਕੋਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਸੋਮਵਾਰ ਤੋਂ ਇਹ ਘਰ ਬੰਦ ਸੀ ਉਥੇ ਹੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement