एक शाम मां के नाम में रचनाकारों ने मां का किया गुणगान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : साहित्यिक संस्था लेखिका संघ के तत्वावधान में बालाजी भवन, राजेंद्र नगर पर मां को समर्पित “एक शाम मां के नाम ” काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि देवेंद्र देव ने की। मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ सत्येंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि राजस्व अधिकारी प्रेमराज थे । कार्यक्रम का प्रारंभ लेखिका संघ की सचिव डॉ किरन कैथवाल की वाणी वंदना से हुआ। संचालन कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। स्वागत भाषण लेखिका संघ की अध्यक्ष दीप्ति पांडे ने दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव डॉ किरन कैथवाल ने अपने माता – पिता की स्मृति में रमा – विभूलाल सम्मान से चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ सत्येंद्र सिंह, साहित्य के क्षेत्र में आचार्य देवेंद्र देव, और समाज सेवा के लिए राजस्व अधिकारी प्रेमराज को उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्, प्रशस्ति पत्र और फूलों की माला से सम्मान दीप्ति पांडे, किरन कैथवाल , ब्रजेश कुमार और सुमन लता और इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया।
अपने सम्मान पर डाॅ सत्येंद्र सिंह, आचार्य देवेंद्र देव और प्रेमराज ने लेखिका संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि डाॅ किरन कैथवाल ने ने अपने माता- पिता की स्मृति में सम्मान देकर सभी को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर एक शाम मां के नाम काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए डाॅ मीरा प्रियदर्शिनी ने मां को ऐसे याद किया –
” जब भी जीवन की राहें मुश्किल हो जाती हैं
तुम्हारी सीख मुझे हिम्मत दे जाती है मां।। “
कविवर हिमांशु श्रोत्रिय ने मां का स्मरण यूं किया -” मां पर कविता क्या लिखूं, ममता की पहचान “संचालन कर रहे कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने मां को बच्चों की पहचान इन शब्दों में बताया-
” धरती पर वरदान बनी मां
हम सबका सम्मान बनी मां
शोध किया तो ये ही पाया,
बच्चों की पहचान बनी मां।। “
कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य देवेंद्र देव ने मां का भावपूर्ण स्मरण करते हुए वातावरण ममतामयी कर दिया –
” जिसने हंसकर अपनी बूढ़ी मां के आंसू देखे हैं
हमने उसके आंचल में उड़ते जुगनू देखे हैं।। “
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य रचनाकारों दीप्ति पांडे, डॉ किरन कैथवाल, कमल सक्सेना, राजेश गौड़, अंशु गुप्ता, फहीम करार, डॉ अखिलेश चंद्र गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, मीना अग्रवाल ने मां को समर्पित काव्यपाठ कर मां का भावपूर्ण स्मरण किया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग ब्रजेश कुमार, सुमन लता, रोहित गुप्ता, नाजिम अंसारी, मो. इरफान आदि का रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार लेखिका संघ की सचिव डॉ किरन कैथवाल ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कालीबाड़ी मे बड़े धूम से मनाया न्याय के देवता श्री शनि महाराज की जयंती

Sun May 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : कालीबाड़ी प्राचीन श्री शनि महाराज मंदिर में बड़े धूमधाम से न्याय के देवता श्री शनि महाराज जी की जयंती मनाई गई जिसमें दुख कष्ट के निवारण हेतु महायज्ञ कर महा आरती की गई तथा इस उपलक्ष में कुंटलो से हलवा चना का प्रसाद […]

You May Like

advertisement