अनर्थ से कमाया गया धन ब्याज सहित लौटाना पडता है आने वाली पीढी को ओर कुत्ता पालने वाले व्यक्ति के हाथ का पानी पीना भी निषेध : विष्णुकांत शास्त्री।

अनर्थ से कमाया गया धन ब्याज सहित लौटाना पडता है आने वाली पीढी को ओर
कुत्ता पालने वाले व्यक्ति के हाथ का पानी पीना भी निषेध : विष्णुकांत शास्त्री।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

श्री कृष्ण कृपा गौशाला में भागवत कथा के तीसरे दिन मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे कुलपति डा. बलदेव व कुलसचिव डा. संजीव सहित अन्य गणमान्य ने किया दीप प्रज्जवलित।

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च :- गाय और गीता को समर्पित स्वामी ज्ञानानंद जी के निर्देशानुसार श्री कृष्ण कृपा गौशाला परिसर में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए भागवताचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि धर्म और अधर्म केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि आने वाली पीढी के लिए भी करना चाहिए। मानव द्वारा किए गए धर्म-अधर्म का फल आने वाली पीढियों को भी भुगतना पडता है। इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बलदेव धीमान, कुवि के रजिस्ट्रार डा. संजीव शर्मा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा की संरक्षक श्रीमति सीता देवी, केडीबी सदस्य राजेश शांडिल्य, स्वामी हरिओम परिव्राजक, प्रिंसिपल बलवंत वत्स, मित्रसेन गुप्ता, सुनील वत्स, विजय नरूला, प्रेस सचिव रामपाल शर्मा, डा. मनीष सैनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्जवलित कर भागवत जी की आरती उतारी। आज की कथा के यजमान कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान हंसराज सिंगला तथा पृथ्वी राज बंसल परिवार सहित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रिंसीपल बलवंत वत्स ने किया। शास्त्री जी ने कथा में शामिल गणमान्य लोगों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कथावाचक शास्त्री जी ने कहा कि अनर्थ के द्वारा धन कमाने से आने वाली पीढी बर्बाद हो जाती है इसलिए अनर्थ से कभी धन नही कमाना चाहिए। मेहनत का धन ही फलदायक होता है और आने वाली संतान को संस्कारवान बनाता है। व्यक्ति तुछ लाभ के लिए अनर्थ से धन तो कमा लेता है लेकिन इसका खामियाजा आने वाली पीढीओं को भुगतना पडता है। यदि आने वाली पीढी बचानी है तो नेक कमाई करनी चाहिए। गाय के महत्व पर बोलते हुए शास्त्री जी ने कहा कि पहले गऊमाता पर कष्ट आता था तो राजा व्याकुल हो उठता था लेकिन आज हमने गाय को घर से बाहर निकाल दिया है और कुत्ते का घर में प्रवेश कर दिया। कुत्ते के घर में प्रवेश से बीमारी फैलती है व अनेक प्रकार की व्याधि आती है। उन्होने कहा कि जिस घर से गाय को निकालकर कुत्ते को घर में प्रवेश करवाया जाता है वह विनाश का समय होता है। कुत्ते पालने वाले मालिक के हाथ का तो पानी पीना भी निषेध बताया गया है। जिस देश में गाय को पूजा जाता है वहां आज गाय की दुर्दशा हो रही है।
शास्त्री जी ने व्यास पीठ से बोलते हुए कहा कि पाणि ग्रहण संस्कार गऊदान के बिना अधूरा माना जाता है। कन्यादान का साक्षी गौदान होता है क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं और वे सब कन्यादान के साक्षी बनते हैं। उन्होने कहा कि जैसे संस्कार मिलेंगें भावी पीढी वैसी ही बनेगी।
शास्त्री जी ने मानव जीवन सुधारने के लिए लोक कल्याण के कार्य करने पर बल दिया।
श्री कृष्ण कृपा गौशाला में व्यास पीठ से भागवत कथा का अमृत करवाते विष्णुकांत शास्त्री
भागवत जी की पूजा करते कुलपति डा. बलदेव धीमान, रजिस्ट्रार डा. संजीव शर्मा व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ के गीता शोध केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय श्लोकोच्चारण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए विद्यार्थी

Wed Mar 24 , 2021
जयराम विद्यापीठ के गीता शोध केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय श्लोकोच्चारण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए विद्यार्थी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान इत्यादि विभिन्न राज्यों से प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यार्थी । कुरुक्षेत्र, 24 […]

You May Like

advertisement