देहरादून: वक्फ की एक एक इंच जमीन की होगी जांच, गरीबों के कल्याण को हटेंगे अवैध कब्जे

सागर मलिक

भाजपा 20 अप्रैल से वक्फ जनजागरण अभियान शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य गरीब मुसलमानों के कल्याण के लिए माफियाओं से जमीनों को मुक्त कराना है। मुख्यमंत्री

जमीनों को माफियाओं से मुक्त करवा कर गरीब मुस्लिमों का कल्याण होगा सुनिश्चित भाजपा प्रदेश भर में 20 अप्रैल से चलाएगी वक्फ जनजागरण अभियान

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वक्फ संशोधन जनजागरण अभियान की कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए वक्फ कानून को ऐतिहासिक और गरीबों का कल्याण सुनिश्चित करने वाला बताया। कहा कि राज्य में भी वक्फ की 5700 संपत्तियों की एक एक इंच की जांच होगी। जहां भी वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे पाए जाएंगे, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। कानून को कड़ाई से देवभूमि में लागू कराते हुए गरीबों को उनका हक दिलाया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में अतिक्रमण, अवैध निर्माण के खिलाफ पहले से ही अभियान जारी है। कभी भी कार्रवाई धर्म के आधार पर नहीं की गई। बल्कि कानून के तहत अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। कहा कि देश में 2013 तक वक्फ की 18 लाख एकड़ भूमि है। जो अब 39 लाख एकड़ भूमि हो गई। इस जमीन से कभी बुजुर्ग, बच्चों, महिलाओं के कल्याण को लेकर कोई काम नहीं हुआ। कोई हॉस्पिटल, शिक्षण संस्थान नहीं खोला गया। बल्कि इन जमीनों को फाइव स्टार होटल बनाने को औने पौने दामों पर बेच दिया गया।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी वक्फ की 5700 संपत्तियां हैं। उनकी भी जांच होगी। जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां कार्रवाई होगी। अब वक्फ की जमीनों की बंदरबांट नहीं होगी। अब माफिया कब्जा नहीं कर पाएंगे। कहा कि काली कमाई को सफेद करने वाली मंशा पर रोक लगाने वाला कानून है। कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि इस कानून से किसी की भी धार्मिक स्वतंत्रता पर आंच नहीं आएगी। इस कानून का सर्वाधिक लाभ मुस्लिम समाज में गरीबों, तलाकशुदा, विधवा महिलाओं, अनाथ बच्चों और जरूरतमंद लोगों को मिलने वाला है।

जिन फैसलों की कोई कल्पना नहीं कर सकता था, मोदी सरकार में वे धरातल उतरे

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऐतिहासिक और युग परिवर्तनकारी निर्णय ले रहा है। वक्फ संशोधन कानून इसकी एक बानगी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर से धारा 370 हटाने, सीएए लागू करने, श्री राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक जैसे उन तमाम कार्यों को धरातल पर उतार चुके हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

सीएम धामी ने वक्फ कानून का विरोध करने वाले विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए। कहा कि लाखों करोड़ की प्रॉपर्टी के बावजूद क्यों अभी तक इसके माध्यम से गरीबों की मदद नहीं की गई। हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कानूनी सुधार की विस्तृत जानकारी आम जनता तक पहुंचानी है। ताकि विपक्ष की भ्रमित और भय पैदा करने की राजनीति पर पूरी तरह लगाम लगाया जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में अगले महीने जमीन खरीदना होगा मंहगा, एक सप्ताह में अधिसूचना जारी हो सकती है

Sat Apr 19 , 2025
उत्तराखंड में अगले महीने जमीन खरीदना होगा मंहगा, एक सप्ताह में अधिसूचना जारी हो सकती है, सागर मलिक प्रतिशत तक बढ़ेंगे नए सर्किल रेट, दो वर्ष से अधिक समय बाद हो रही है वृद्धि 2832 सेक्टर में होगा संशोधन, सरकार एक सप्ताह में जारी कर सकती है अधिसूचना Uttarakhand Circle […]

You May Like

advertisement