दो बाइकों में हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की हुई मौत

सरताज खान (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में दो बाइकों की भिड़ंत में एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत। घर में मचा कोहराम। जानकारी के अनुसार एएनए कालेज रोड के पास शंखा पुल पर थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सैजना मंडलपुर निवासी बंदूराम उम्र 60 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र ने बताया कि हमारे चचेरे भाई बंदूराम बाइक से पीलीभीत रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जा रहे थे तभी फतेहगंज पश्चिमी शंखा पुल के पास अचानक बंदूराम की बाइक और दूसरी बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बंदूराम की मौत हो गई। और दूसरा बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया। सड़क हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात शुरू कराया। थाना पुलिस ने मृतक की जेब रखें कागज देखकर नेता के परिजनों को फोन कर सूचना। सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मालूम देवी करो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक बंदूराम के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। मृतक खेती बाड़ी कर अपने घर का भरण पोषण करता था ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरिती पब्लिक स्कूल में 'स्पेक्ट्रम' प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Sun Mar 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : हरिती पब्लिक स्कूल में वार्षिक ‘स्पेक्ट्रम’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन श्री नरेंद्र कुमार एवं प्रिंसिपल सौभाग्य चौधरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर छात्रों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement