बिहार:पंचायत चुनाव के गहमागहमी में चली गई गोली, एक व्यक्ति घायल

पंचायत चुनाव के गहमागहमी में चली गई गोली, एक व्यक्ति घायल

भरगामा(अररिया) संवाददाता

धनेश्वरी पंचायत के वार्ड 11 में    एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना का कारण   कतिथ तौर पर चुनावी रंजिश  बताया जा रहा है। गोली लाल चंद भगत  35 वर्ष के  दाहिने हाथ के केहुनी के नीचे लगी। घायलावस्था में उसे ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा लाया गया।जहाँ प्राथमिक इलाज के उपरांत चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिये अररिया रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर भरगामा थानेदार उमेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल धनेश्वरी पहुंच कर एक बोलेरो,2 मोबाइल,2 मोटरसायकिल एवं एक फायर किया हुआ खाली खोखा बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल से ही मुख्य आरोपी समेत एक महिला एवं 3 अन्य को गिरफ्तार कर लिया।फॉर्बेशगंज के डीएसपी राम पुकार सिंह ने भी धनेश्वरी पहुंच कर मामले का जायजा लिया। घटना  के संदर्भ मेंघायल लाल चंद भगत ने बताया कि धनेश्वरी पंचायत के पंचायत चुनाव में  मुखिया पद के वे एक प्रत्याशी के समर्थक थे। जबकि उसका सौतेला भाई दूसरे का समर्थक था। चुनाव परिणाम आने के बाद उसका सौतेला भाई इस बात से गाली  गलौज करता था कि उसके वोट नहीं देने के कारण उसका प्रत्याशी हार गया। बराबर उससे झगड़ा करता था। मंगलवार के सुबह इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा व उसके छोटे भाई ने गोली चला दी । घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को घेर लिया। व पुलिस को  आरोपी को सौप दिया। पुलिस ने आरोपी के घर का सर्च ऑपरेशन भी चलाया।गिरफ्तार लोगों में आरोपी की सौतेली माँ सह शिक्षिका के अलावा दिलीप कुमार के  अलावा नव टोल धनेश्वरी के विपिन कुमार एवं टुनटुन कुमार शामिल  है।थानेदार उमेश कुमार ने बताया कि पूर्व से पारिवारिक विवाद था।मंगलवार के सुबह फूल तोड़ने में यह घटना घटित हुई। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की संपूर्ण विकास की होगी-सबा परवीन

Wed Oct 6 , 2021
मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की संपूर्ण विकास की होगी,,,,,,,,,,,,,,, सबा परवीन अररिया संवाददाता जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 अररिया से सबा परवीन उर्फ सबा फैसल ने अपना नामांकन निर्वाचि पदाधिकारी कार्यालय अनुमंडल अररिया के समक्ष दाखिल किया। नामांकन करने के बाद उन्होंने फॉरन उपस्थित मीडिया से प्रत्याशी सबा परवीन ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement