श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में लगाए एक हजार पौधे

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 15 जुलाई : विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अपने हाथों से पिलखन का पौधा लगा कर इस अभियान की शुरुआत की। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव और डीन प्रोफ़ेसर राम विरंजन, कार्यकारी अभियंता सतीश विज, एसडीओ नरेश संधू और कुलदीप शहरावत ने भी अपने हाथों से पौधे लगाए। इस अभियान के तहत एक हज़ार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे हील द ग्लोब फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रीन कैंपस विकसित करना है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के आह्वान पर विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस अभियान में योगदान के लिए हील द ग्लोब फाउंडेशन के संस्थापक आशीष बैसोया और पदाधिकारी ज्योति शर्मा की सराहना की। बागवानी विभाग के जेई अरविन्द उपाध्याय ने इस अभियान के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और हील द ग्लोब फाउंडेशन के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पिलखन, कदंब, स्लिवर ऑक, अमरुद और कनेर के पेड़ लगाए जा रहे हैं।
एसवीएसयू परिसर में पौधरोपण करतीं कुलसचिव सुमन वशिष्ठ व अन्य शिक्षक तथा अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपेंद्र सिंह हुड्डा को कश्यप समाज की अनदेखी पर सौंपा ज्ञापन

Wed Jul 15 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 जुलाई : हरियाणा से कांग्रेस के युवा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके दिल्ली स्थित आवास पर कश्यप समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों तथा वर्ष 2026 में कांग्रेस संगठन की जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्तियों में कश्यप समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement