कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में एसपीएसएस व आर पर एक सप्ताह की कार्यशाला आज से

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 22 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सांख्यिकी एवं परिचालन अनुसंधान विभाग द्वारा एसपीएसएस एवं आर के माध्यम से डेटा एनालिटिक तकनीकों पर एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 23 से 27 फरवरी, 2026 तक विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित होगी।
विभागाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र खटकड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम कौशल विकास केंद्र, केयूके के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रूसा परियोजना सोसायटी के तत्वावधान में संचालित है। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को डेटा विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें एसपीएसएस और आर सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम के संयोजक डा. मुकेन्द्र कादियान ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डेटा प्रबंधन, सांख्यिकीय विश्लेषण, हाइपोथीसिस परीक्षण, रिग्रेशन मॉडलिंग तथा शोध में डेटा की व्याख्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने शोध कार्य और अकादमिक परियोजनाओं में इन तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकें।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने कौशल को सुदृढ़ करने का आह्वान किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सबसे प्राचीन और परंपरागत विद्या सांग महोत्सव का महासंगम आज से : डा.नरेन्द्र सिंह

Mon Feb 23 , 2026
इस 5 दिवसीय महाकुंभ में 24 सांगों की दी जाएगी प्रस्तुति,सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव।पिंगला भरथरी, हीर- रांझा,राजा नल दमयंती, वीर विक्रमाजीत के किस्सों की धर्मक्षेत्र में देखने को मिलेगी प्रस्तुति।धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के उपलक्ष्य में 23 से 27 फरवरी तक किया जाएगा सांग […]

You May Like

advertisement