आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल विकासखण्ड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चैतुपारा टेकामेटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ेमारेंगा मुण्डापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
     इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 02 सितम्बर 2026 से 9 सितम्बर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित ऑनलाइन लिंक  https://aww.e-bharti.in/ पर किए जाएंगे। भर्ती संबंधी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना, दरभा से कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर के ज्ञानगुड़ी से निकले चार हीरेपहले ही राउंड में एमबीबीएस सीट पक्की

Mon Aug 31 , 2026
कलेक्टर श्री छिकारा ने टैबलेट देकर बढ़ाया हौसला जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर के दूरदराज अंचलों में छिपी प्रतिभाएं जब सही मार्गदर्शन पाती हैं, तो वे बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर इतिहास रच देती हैं। बस्तर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग […]

You May Like

Breaking News

advertisement