पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन 15 जुलाई तक

जांजगीर-चांपा, 11 जून 2022/ जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, आई.टी.आई., पॉलीटेक्निक, कृषि महाविद्यालय में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वेबसाइट  postmatric-scholarship.cg.nic.in पर 15 जुलाई 2022 तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   संस्थाओं से प्रस्ताव लॉक करने हेतु 25 जुलाई और Sanction Order Lock करने हेतु 10 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित की गई है।    
     वर्ष 2022-23 से अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्देशानुसार NSP पोर्टल scholarships.gov.in में आवेदन किया जाना है। इस पोर्टल में सफल पंजीयन के बाद आवेदन की शेष जानकारी हेतु छ.ग. राज्य पोर्टल postmatric-scholarship.cg.nic.in में आवेदन किया जाना अनिवार्य है। उक्त दोनों पोर्टल पर आवेदन नही करने पर छात्रवृत्ति भुगतान नही होगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला आयोग की सदस्य 13 जून को जिले के प्रवास पर

Sat Jun 11 , 2022
जांजगीर-चांपा 11 जून 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशिकान्ता राठौर 13 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को प्रातः 7 बजे रायपुर से प्रस्थान कर 9.30 बजे सर्किट हाऊस जांजगीर पहुंचेगी। वे प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय जांजगीर का निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement