हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी: महिला से ऑनलाइन दोस्ती बड़ी महंगी, निवेश के चक्कर में 1.10 करोड़ गवाए

उत्तराखंड देहरादून
हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी: महिला से ऑनलाइन दोस्ती बड़ी महंगी, निवेश के चक्कर में 1.10 करोड़ गवाए,
सागर मलिक
व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर फैलाया जाल

उत्तराखंड में एक और बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार शिकार बने हैं की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र के एक फर्नीचर व्यापारी, जिनसे ऑनलाइन दोस्ती के बाद करीब 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई। आरोप है कि एक युवती ने निवेश का झांसा देकर व्यापारी को धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए उकसाया।

पीड़ित सौरभ कुमार, निवासी चंद्र रोड डालनवाला, ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई 2025 को एक युवती से उनकी पहचान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हुई। युवती ने खुद को फर्नीचर और निवेश कारोबार से जुड़ा बताया और उन्हें एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खोलने के लिए राजी कर लिया।

इसके बाद एक कथित “कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव” ने टेलीग्राम ऐप के जरिए उनसे संपर्क किया और निवेश से जुड़ी जानकारी देने लगा। सौरभ कुमार ने शुरुआत में अपने कोटक महिंद्रा बैंक से ₹1 लाख निवेश किया। प्लेटफॉर्म पर उन्हें ₹19,000 का मुनाफा दिखाया गया, जो उनके खाते में भी ट्रांसफर हुआ।

प्रारंभिक लाभ देखकर पीड़ित को विश्वास हो गया और उन्होंने 14 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कई चरणों में अलग-अलग बैंक खातों में मिलाकर कुल डेढ़ करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन जब उन्होंने अपनी निवेश की गई राशि को वापस निकालने की कोशिश की, तो उनसे और अधिक धन जमा करने की मांग की गई। युवती से दोबारा संपर्क करने पर वह बातों को टालने लगी। इसके बाद सौरभ कुमार को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सीओ अंकुश मिश्रा ने जानकारी दी कि मामले में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी फॉरेंसिक और बैंकिंग जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता का इस्तीफा स्वीकार

Sat Sep 27 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता का इस्तीफा स्वीकार,सागर मलिक राष्ट्रपति ने 16 सितम्बर से प्रभावी त्यागपत्र को दी मंज़ूरी नई दिल्ली/देहरादून: भारत सरकार ने उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता के इस्तीफे को मंज़ूरी दे दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के […]

You May Like

advertisement