जयराम कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन।

संवाददाता – गीतिका बंसल।

मुख्य वक्ता बबलू कृष्ण दास ने कनाड़ा से दिया व्याख्यान।

कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग एवं कानूनी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गांधी के विचारों पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का मुख्य विषय महात्मा गांधी : क्या हमें कभी समझ आया रहा। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता बबलू कृष्ण दास रहे जो कनाड़ा के निवासी हैं।
मुख्य वक्ता ऑनलाइन छात्राओं से जुडे़े। उन्होंने ऑनलाइन व्याख्यान के माध्यम से छात्राओं से महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों पर अपने विचार रखे। उन्होंने महात्मा गांधी के अध्यात्मवाद, सत्य, अहिंसा एवं मानवाधिकारों के लिए उनके कार्यों पर विस्तार से व्याख्या की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि गांधी कोई व्यक्ति नहीं अपितु जीवन दर्शन हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं, हरिजनों को न्याय दिलाने और समाज में उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाने में लगाया। उन्होंने देश को आजादी दिलाने के साथ-साथ मानवाधिकारों की भी लड़ाई लड़ी। ऐसे महान पुरूष को शत्-शत् नमन करते हुए उन्होंने इतिहास विभाग एवं कानूनी प्रकोष्ठ विभाग को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
ऑनलाइन व्याख्यान में भाग लेती हुई छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्यौहारों के सीजन में वस्तुओं और पटाखों पर भगवान के चित्र प्रकाशित न हों : महंत राजेंद्र पुरी

Sun Oct 1 , 2023
त्यौहारों के सीजन में वस्तुओं और पटाखों पर भगवान के चित्र प्रकाशित न हों : महंत राजेंद्र पुरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। वस्तुओं की पैकिंग एवं पटाखों पर भगवान के चित्र प्रकाशित करना गलत है। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : त्यौहारों का सीजन प्रारम्भ हो गया है तो बहुत सी कंपनियां […]

You May Like

Breaking News

advertisement