धैर्यवान व्यक्ति ही जीवन मे सुखी और तनावमुक्त रह सकता है : महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज।

धैर्यवान व्यक्ति ही जीवन मे सुखी और तनावमुक्त रह सकता है : महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

धैर्यवान और दयावान व्यक्ति झोपड़ी में रह कर भी परम सुखी जीवन व्यतीत कर परमात्मा को पा सकता है : महत सर्वेश्वरी गिरि।

कुरुक्षेत्र पिहोवा :- राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद संत प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष एवं श्री गोविन्दानंद आश्रम ठाकुरद्वारा पिहोवा की महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने आज सत्संग में श्रद्धालुओं को धैर्यवान ओर तनावमुक्त जीवन के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि सुख का अर्थ केवल कुछ पा लेना नहीं अपितु जो है उसमे संतोष कर लेना भी है। जीवन में सुख तब नहीं आता जब हम ज्यादा पा लेते हैं बल्कि तब भी आता है जब ज्यादा पाने का भाव हमारे भीतर से चला जाता है।
सोने के महल में भी आदमी दुखी हो सकता है यदि पाने की इच्छा समाप्त नहीं हुई हो और झोपड़ी में भी आदमी परम सुखी हो सकता है यदि ज्यादा पाने की लालसा मिट गई हो तो। असंतोषी को तो कितना भी मिल जाये वह हमेशा अतृप्त ही रहेगा।
सुख बाहर की नहीं, भीतर की संपदा है। यह संपदा धन से नहीं धैर्य से प्राप्त होती है। हमारा सुख इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम कितने धनवान है अपितु इस बात पर निर्भर करता है कि है कि हम कितने धैर्यवान हैं। सुख और प्रसन्नता इंसान की सोच पर निर्भर करती है।
महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि जीवन मे इंसान को धैर्यवान बनना चाहिए तभी वह तनावमुक्त व रोगमुक्त हो पायेगा ओर प्रभु की भगत्ती में लीन रहेगा तो मोक्ष का अधिकारी भी बन पाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वर्गीय रामविलास पासवान जी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के सपनों को साकार करूंगी-नंदनी गोंड

Wed Jan 20 , 2021
लोक जनशक्ति पार्टी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता बैठ पार्टी कार्यालय -कलेक्ट्री ,कचहरी, नगर पालिका रोड, आजमगढ़ पर संपन्न हुई- नंदनी गोंड बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यभान यादव एवं संचालन श्रीमती विमला देवी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदनी गोंड […]

You May Like

advertisement