मां ही अपने बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह, भगत सिंह, रानी झांसी बना सकती है : महंत राजेंद्र पुरी

मां ही अपने बच्चों को गुरु गोबिंद सिंह, भगत सिंह, रानी झांसी बना सकती है : महंत राजेंद्र पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हमारे धर्म और त्योहारों का सम्मान हो तो दूसरों का भी हो।

कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : जग ज्योति दरबार में धर्म प्रचार सत्संग के दौरान संगत को धर्म की जानकारी देते हुए महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि आज का युग आधुनिक युग है। परंतु सही मायने में आधुनिक होना क्या है, ये बताते हुए महंत ने कहा कि नग्नता आधुनिकता नहीं है। सुबह, शाम और दोपहर गुड मॉर्निंग, गुड आफ्टरनून या गुड नाईट आधुनिकता नहीं है। ये सब सिर्फ औपचारिकता करने, पैसा कमाने और दिखावे के लिए शब्द बने हुए हैं। हमारी संस्कृति के अनुसार इससे कोई लेना देना नहीं है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना, आत्मनिर्भर बनना, अपने धर्म की जानकारी देना, सनातन के बारे समझाना और अच्छे संस्कार देना आधुनिक होना है।
महंत ने कहा कि आज हमें सबसे ज्यादा जरूरत है, जात पात खत्म करके सबसे पहले हिंदू बना जाए। कोई हमारे धर्म की, हमारे त्योहारों की, रीति रिवाजों की इज्जत करे तो आप भी करो। परंतु जो हमारे संस्कार और धार्मिक कार्यों को मानने से इंकार करे तो हिंदू भी बाध्य नहीं है। हमारे देश में अपने धार्मिक कार्य करने की सबको आजादी है और जब सबको आजादी है तो दुर्गा पूजा, कलश यात्रा, कावड़ यात्रा, चालीसा पड़ना और मूर्ति विसर्जन इत्यादि पर ही पथराव क्यों होता है। सबसे ज्यादा विचारणीय बात, आने वाले पीढ़ी को संस्कार और धर्म की जानकारी कैसे दी जाए। महंत ने बताया कि सिर्फ मां ही एक ऐसा जरिया है, जो हमें धर्म और संस्कार सिखा सकती है। मां ही अपने बच्चों को गोबिंद सिंह बना सकती है, मां ही भगत सिंह और झांसी की रानी बना सकती है।
महंत ने आगे कहा कि इस युग में कुछ पढ़े लिखे अज्ञानी लोग ये भ्रम फैला रहे हैं कि 33 करोड़ देवी देवता कैसे हो सकते हैं। इस पर महंत जी ने कहा कि हिंदुस्तान देवी देवताओं का देश है। ऋषि मुनियों और भक्ति का देश है। हमारे देश में मां बाप को भी भगवान का दर्जा दिया गया है। जिस भी चीज से हमें सही मार्गदर्शन मिलता हो तो भगवान का दर्जा दिया जाता है। वायु से सांस चलती है वायु देवता, आग से खाना बनता है, हवन होता है तो अग्नि देवता, इसी तरह से जल देवता। इसलिए हमें अपने वेद, धार्मिक ग्रंथ और सनातन की जानकारी होनी चाहिए। बच्चों को परिवार से ही संस्कार मिलते है।
महंत राजेंद्र पुरी एवं दरबार में श्रद्धालु।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजस्थान के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित श्री जयराम विद्यापीठ में छठे दिन की कथा

Thu Mar 2 , 2023
राजस्थान के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित श्री जयराम विद्यापीठ में छठे दिन की कथा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महारास लीला के द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का मिलन : प. शिव लहरी गौतम।आस्था और विश्वास के साथ भागवत प्राप्ति आवश्यक है : प. शिव लहरी गौतम।भजन तो […]

You May Like

Breaking News

advertisement