जीवन का आनंद वही लोग उठा पाते है जिनका सोचने का ढंग सकारात्मक होता है : महामंडेलश्वर स्वामी विद्यागिरि

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सकारात्मक सोच और सात्विक कार्य ही जीवन को तनावमुक्त रखते है जो मोक्ष के द्वार तक पहुंचने में सहायक है : विद्यागिरि।

नई दिल्ली :- संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने आज सत्संग में श्रद्धालुओ को बताया की दुःख में सुख खोज लेना, हानि में लाभ खोज लेना, प्रतिकूलताओं में भी अवसर खोज लेना इस सबको सकारात्मक दृस्टिकोण कहा जाता है। जीवन का ऐसा कोई बड़े से बड़ा दुःख नहीं जिससे सुख की परछाईयों को ना देखा जा सके। जिन्दगी की ऐसी कोई बाधा नहीं जिससे कुछ प्रेरणा ना ली जा सके।
रास्ते में पड़े हुए पत्थर को आप मार्ग की बाधा भी मान सकते हैं और चाहें तो उस पत्थर को सीढ़ी बनाकर ऊपर भी चढ़ सकते है। विद्यागिरि जी ने बताया की जीवन का आनन्द वही लोग उठा पाते हैं जिनका सोचने का ढंग सकारात्मक होता है।
इस दुनिया में ज्यादा लोग इसलिए दुखी नहीं कि उन्हें किसी चीज की कमीं है अपितु इसलिए दुखी हैं कि उनके सोचने का ढंग नकारात्मक है। सकारात्मक सोचो, सकारात्मक देखो। इससे आपको अभाव में भी जीने का आनन्द आ जाएगा।
महामंडलेश्वर विद्यागिरि जी ने बताया की मनुष्य की सोच सकारात्मक और सात्विक कार्य ही इंसान को तनावमुक्त करते है जो मोक्ष के द्वार तक पहुंचने में सहायक होते है। उन्होंने बताया की मनुष्यायोनी अनमोल है जो दोबारा मिलना दुर्लभ है इसका सदुपयोग करने में ही हम सबका कल्याण है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य मंत्री चन्नी की ओर से "खाटी धाम" हेतु 10 करोड़ धन राशि देने की घोषणा अति सराहनीय

Sat Nov 13 , 2021
ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर : एडवोकेट प्रदीप भारती मोगा : 13 नवंबर [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा] := भगवान विष्णु जी छठे अजर अमर अवतार, भक्ति शक्ति के प्रतीक, दीन दुखियों के रक्षक,ब्राह्मण समाज के अराध्य देव भगवान श्री परशुराम की तपोस्थली ” खाटी धाम” फगवाड़ा के विस्तार एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement