पिहोवा में खुला महादेव हस्पताल, जिसमें एक छत के निचे होगा सभी बिमारियों का इलाज

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पिहोवा :- क्षेत्र को सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाओं के साथ सुविधा प्रदान करने के लिए दिनेश रहेजा और भारत गाँधी की देखरेख में मंगलवार को पिहोवा में महादेव हस्पताल का उद्घाटन किया गया। जिसमें दिनेश रहेजा ने अपने परिवार के साथ हवन कर शुभारम्भ किया। लगभग एक साल तक कैथल में महादेव डायग्नोस्टिक्स और मल्टीस्पेशलिटीज हस्पताल को सफलतापूर्वक चलाने के बाद, शाखा ने यूनियन बैंक, कुरुक्षेत्र रोड, पिहोवा के सामने दूसरा अस्पताल शुरू किया। हस्पताल में कंप्यूटराइज्ड लैबोरेटरी, आईसीयू, ओटी, ओपीडी, जनरल वार्ड और प्राइवेट रूम जैसी सभी तरह की सेवाएं हैं। आपातकालीन सेवाएं भी 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध रहती हैं। हृदय रोग, शुगर रोग, छाती रोग, गुर्दे की बीमारी, थायराइड उपचार, पेट, यकृत और आंतों के रोगों का यहां इलाज संभव है। डॉ. लोकेश कुमार (एमडी, फिजिशियन) ने बताया की इस हस्पताल में जरनल सर्जरी, जैसे: जला, गुर्दे की पथरी, पित्ताशय की पथरी, हर्निया और अपेंडिक्स, की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ साथ जहर खाए हुए मरीजों, टाइफाइड, मलेरिया और डेंगू के लिए भी उपचार प्रदान किए जाते हैं। यहां अस्थमा और टीबी का इलाज भी किया जाता है। अब दवाइयों के लिए लोगों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हस्पताल में दवाइयों की दुकान भी उपलब्ध है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास की ओर ध्यान दें सुभाष सुधा और अशोक अरोड़ा : योगेश शर्मा

Tue Nov 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- जजपा नेता योगेश शर्मा ने एक बार फिर सुभष सुधा ओर अशोक अरोड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में आए दिन थानेसर विधायक सुभाष सुधा द्वारा शहर की सड़कों और अन्य कार्यों के लिए करोड़ों रुपए के […]

You May Like

Breaking News

advertisement