भ्रष्ट विधायको-मंत्रियों पर चले ऑपरेशन भस्मासुर, मोर्चा

उत्तराखंड देहरादून
भ्रष्ट विधायको-मंत्रियों पर चले ऑपरेशन भस्मासुर, मोर्चा
सागर मलिक

कैसे बने सैकड़ों करोड़ के मालिक, राजभवन ले संज्ञान

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह फर्जी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है, उसी तर्ज पर प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ ऑपरेशन भस्मासुर चलाया जाना चाहिए।

नेगी ने सवाल उठाया कि आखिर इन भ्रष्टों की जांच क्यों नहीं हो रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क और अवैध वसूली के जरिए बीते 15-20 वर्षों में प्रदेश की जनता से हजारों करोड़ रुपये लूटकर इन नेताओं-अधिकारियों ने विशाल वाणिज्यिक साम्राज्य खड़ा कर लिया।

उन्होंने कहा कि जो लोग कभी दाल-रोटी के मोहताज थे, वे आज सैकड़ों-हजार करोड़ के मालिक बन बैठे हैं। जनता तिल-तिल कर जी रही है और ये भ्रष्ट केवल अपना व्यापारिक साम्राज्य फैलाने में लगे हैं।

मोर्चा ने सरकार और राजभवन से मांग की है कि इन भ्रष्ट नेताओं-अधिकारियों के अवैध साम्राज्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पत्रकार वार्ता में सलीम मुजीबुर्रहमान और प्रवीण शर्मा पिन्नी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून बंजारावाला के लक्ष्य एनक्लेव में मन की बात' कार्यक्रम सुना गया

Mon Sep 1 , 2025
आज केदारनगर मंडल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 125वें संस्करण को वार्ड 84 बंजारावाला के बूथ संख्या 121 ,122 पर सुना गया । कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्री रजनीश कांबोज,श्री अनमोल बिंजोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विजय भट्ट,श्रीमती लक्ष्मी […]

You May Like

Breaking News

advertisement