मंत्रालय और समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 08 फरवरी से शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ

जांजगीर-चांपा,  08 फरवरी, 2022/ मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति के साथ होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभाग के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा समस्त विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन हेतु मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदण्ड जैसे- मास्क लगाना, एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी ब

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अब तक- 18,89,189 हितग्राहियों को लगाया गया कोविड से सुरक्षा टीका, 11.72 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना टीका का पहला डोज, 7.09 लाख से अधिक को दूसरा और 7,401 लोगों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज

Tue Feb 8 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 08 फरवरी, 2022/ जिले 7 फरवरी तक कुल  18 लाख,89 हजार, 189 हितग्राहियों का  कोविड से सुरक्षा का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरियंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत टीकाकरण पर […]

You May Like

advertisement