
संगठन सृजन अभियान: आजमगढ़ की फूलपुर-पवई और दीदारगंज विधानसभा में समीक्षा बैठक आयोजित
बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद पर दिया गया जोर
आजमगढ़। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आजमगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी देने के लिए फूलपुर-पवई विधानसभा की समीक्षा बैठक फूलपुर में तथा दीदारगंज विधानसभा की समीक्षा बैठक मुहम्मदपुर बाजार में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक सरकार के राज्य मंत्री एवं एआईसीसी प्रभारी (संगठन सृजन अभियान, आजमगढ़) शाकिर सनदी तथा पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. अमित कुमार राय विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का विस्तृत फीडबैक लिया।
प्रमुख बिंदु एवं बैठक के मुख्य अंश:
- कागजों पर नहीं, धरातल पर मजबूत होगा संगठन: शाकिर सनदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को केवल कागजों में नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से हर बूथ पर सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा: “कांग्रेस का असली आधार उसका जमीनी कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के सुझावों को संगठन की भावी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा ताकि आने वाले समय में एक प्रभावी और मजबूत ढांचा तैयार हो सके।”
- रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव
- गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, सीमा भारती, यदुनाथ यादव
- मुरारी राय, ओम प्रकाश सरोज, जाँनिसार अख़्तर
- शिवमंगल सिंह, देवराज यादव, यूनुस ख़ान


