जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कुरुक्षेत्र में सामूहिक अधिगम समुदाय का आयोजन

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 6 मार्च : एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डाइट कुरुक्षेत्र में इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के अंतर्गत पीएलसी-डब्ल्यू बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल श्रीमती इंदु कौशिक के नेतृत्व एवं ईटीविंग प्रभारी जसविन्द्र सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र जिले के सभी एबीआरसी, बीआरपी तथा डाइट कुरुक्षेत्र के समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक विद्या धन एवं अनिल कुमार के उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कोर्डिनेटर डॉ रघुवीर तगेेजा ने सभी प्रतिभागियों को अपने संबोधन में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्लासरूम ऑब्जरवेशन शिक्षण- प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से कक्षा-कक्ष में सकारात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा और कहा की सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए सफलतापूर्वक कार्य करना चाहिए । डाइट प्राध्यापक कुलदीप सिंह एवं बीआरपी सतीश रंगा ने ऑनलाइन इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग से संबंधि जानकारी सांझा की । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती अनिता,सहित समस्त स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रभावी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
डाइट कुरुक्षेत्र में इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के अंतर्गत पीएलसी-डब्ल्यू बैठक में भाग लेते सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां सीता रसोई के द्वारा रंगोत्सव होली मिलन 08 मार्च को

Fri Mar 6 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ वृंदावन – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन,6 मार्च : परिक्रमा मार्ग/ज्ञान गुदड़ी स्थित श्रीपंच हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा (छत्तीसगढ़ कुंज) में तुलसीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज की सद्प्रेरणा से रंग पंचमी के शुभ अवसर पर दिव्य व भव्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement