भारतीय खाद्य निगम सीबीगंज बरेली में महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारतीय खाद्य निगम सीबीगंज बरेली के कर्मचारी सुनील सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम, सीबीगंज बरेली स्थित शिव मंदिर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ की आराधना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। दूर-दराज एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एफसीआई गोदाम परिसर में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।
भंडारे के आयोजन में (मैनेजर डिपार्ट ) मैत्री देव शर्मा एवं समस्त कर्मचारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली: मनरेगा बचाव अभियान के तहत कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन आज

Tue Feb 17 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली: मनरेगा बचाव अभियान के तहत कांग्रेस का लखनऊ में प्रदर्शन आज प्रदर्शन से पहले रायबरेली के कांग्रेसी नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई कल से ही प्रमुख नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात जिलाध्यक्ष, […]

You May Like

Breaking News

advertisement