किशोरो को मानसिक स्वास्थ्य जीवन कौशल, विकास एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

किशोरो को मानसिक स्वास्थ्य जीवन कौशल, विकास एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न_

रायबरेलीः- 18 अप्रैल 2026
          राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) रायबरेली में मानसिक स्वास्थ्य जीवन कौशल, विकास एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आवासित किशोरों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों, तनाव एवं गुस्सा प्रबंधन, सकारात्मक सोच, जीवन कौशल विकास तथा शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूकता पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 शामिनी श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान एवं डा0 अरविन्द सिंह विभागाध्यक्ष, बी0एड0 विभाग फिरोज गांधी महाविद्यालय, रायबरेली के द्वारा कार्यक्रम के दौरान रोल प्ले, समूह चर्चा, आत्म-विश्लेषण एवं सहभागिता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे किशोरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भावनाओं एवं समस्याओं को साझा किया।
           कार्यशाला की विशेषता यह रही कि इसमें किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक पुनर्स्थापन पर विशेष बल दिया गया। परामर्शदाता द्वारा अपनाई गई सहानुभूतिपूर्ण एवं संवेदात्मक काउंसलिंग पद्धति द्वारा किशोरों के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई।
          कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, प्रभारी अधीक्षक राजकीय संप्रेक्षण गृह रन बहादुर वर्मा, मनुपेन्द्र श्रीवास्तव, परामर्शदाता सौरभ चौधरी, अमित विक्रम, पैरामेडिकल स्टाफ मधुबाला, एजूकेटर प्रिया सिंह, संगीत शिक्षक साधना शुक्ला, हाउस फादर राकेश कुमार, पी0एल0वी0 पवन कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा० सदस्य की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

Sun Apr 19 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मा० सदस्य की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न_ मा० सदस्य ने कान्हा उपवन का किया स्थलीय निरीक्षण रायबरेलीः- 18 अप्रैल 2026मा० सदस्य उ०प्र० गो सेवा आयोग राजेश सिंह सेंगर की अध्यक्षता में शुक्रवार को गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति […]

You May Like

Breaking News

advertisement