दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार से शुक्रवार तक संस्था द्वारा योग दिवस का होना आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं आयुष विभाग, उ0प्र0 के आदेशानुसार, निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उ0प्र0 के निर्देशन में ’’दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024’’ के उपलक्ष्य में दिनांक 15/06/2024 दिन शनिवार से 21/06/2024 दिन शुक्रवार तक संस्था द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। ’’दशम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, नई दिल्ली द्वारा ’’महिला सशक्तिकरण के लिए योग’’ एवं आयुष मंत्रालय द्वारा ’’स्वयम् और समाज के लिए योग’’ निर्धारित किया गया है। योग सप्ताह के अन्तर्गत संस्था द्वारा प्रत्येक दिन योग सम्बंधित कार्यकलाप, जनसामान्य को प्रोत्साहित करने हेतु योेग सम्बंधित लेख, सेमिनार , रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, आशुभाषण प्रतियोगिताओं के आयोजन द्वारा समाज में योग का संदेश एवं योग का प्रचार प्रसार किया जायेगा।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024’’ के अन्तर्गत आज दिनांक 15/06/2024 को योग महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय डाॅ0 राघवेन्द्र शर्मा, विधायक बिथरी चैनपुर, बरेली द्वारा किया गया। प्रातः सर्वप्रथम योग विशेषज्ञ गरिमा सिंह ने समस्त छात्रों, इन्टर्न, शिक्षको, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों, जनसामान्य को पवनमुक्तासन , वृक्षासन आदि योग कराये। उसके बाद सभी को सूक्ष्म जलपान मठठा आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डाॅ0 राघवेन्द्र शर्मा जी ने कहा कि हजारों सालों से योग हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को इस प्राचीन अनुशासन को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करता है। योग न केवल आपके शरीर को रोगों से दूर रहता है। बल्कि आपके मन को भी शांत रखने का काम करता है। योग आज दुनिया भर में अनेकों रूप में प्रचलित हो रहा है। लगातार इसकी लोकप्रियता बढ रही है। कोविड-19 के रोगियों में योग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरे विश्व को जागरूक करने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक साथ योग करने के लिए कहा, जिस कारण आज सारा विश्व दसवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा हैं। प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो0 डी0के0 मौर्य ने बताया कि 21 जून का दिन लोगों को रोजाना नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील करता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वार्षिक उत्सव है। जो शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक कल्याण के लिए योग को बढावा देता है। नियमित योगाभ्यास द्वारा शरीर फिट, तंदरूस्त और बिमारियों से लडने में अधिक ताकतवर बनता है। योग व्यायाम का प्रभावशाली प्रकार है जिसके द्वारा हमारे शरीर को ही नहीं बल्कि शरीर के अंगों, हमारे मन और मस्तिष्क में संतुलन बनाया जाता है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाता है और दीर्घायु बनाता है। योग की महिमा और इसके गुणों को जानकर इसे स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए लोगों के द्वारा बडे पैमाने पर अपनाया जा रहा है। कार्यक्रम में समस्त छात्र छात्रा, इन्टर्न, कर्मचारी, शिक्षक चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो0 रीता गुप्ता, डाॅ0 शान्तुल गुप्ता, डाॅ0 रिकी जाटव, डाॅ0 संतोष कुमार द्वारा किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुले में न करे जानवरों की कुर्बानी:अहसन मियां

Sun Jun 16 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने कहा कि ईद- ए-कुरबॉ हज़रत इब्राहीम अलैहअस्सलाम की सुन्नत है। मुसलमान इस सुन्नत को बिना किसी को तकलीफ पहुंचाए खुशदिली के साथ अदा करे। जो मुसलमान शरई मालदार है उन पर कुर्बानी वाजिब […]

You May Like

advertisement