संस्था युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट को मिला मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र की संस्था को मिला मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मान।

कुरुक्षेत्र, 3 मार्च : नंद सेवा संकल्प समिति व रक्त क्रांति फाउंडेशन गुजरात द्वारा मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवा रही संस्था युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट को सम्मानित किया गया। नंद सेवा समिति व रक्त क्रांति फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद वंशी लाल गुर्जर व विशेष अतिथि के रूप में विधायक विपिन जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मंदसौर मान सिंह मछोपुरिया, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंदवानी की मौजूद रहे। संस्था युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट को विशेष अतिथि के रूप में विधायक विपिन जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मंदसौर मान सिंह मछोपुरिया, शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष नरेश चंदवानी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान लेने संस्था युवा भारत युवा साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरली शर्मा पहुंचे। इस अवसर पर रक्त क्रांति फाउंडेशन गुजरात से भूपेंद्र दवे, लुधियाना से गोपाल सिंह पुरबा, हरियाणा से फौजी हसलापुर, राजस्थान से अंशु, बिहार गया से सोनी कुमार वर्मा व उत्तर प्रदेश से हेमन्त, तरुण इंशा, गुरमीत सिंह बग्गा इत्यादि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण करते हुए।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

40 फुटा रोड आजाद नगर और कल्याण नगर की सड़क को ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ने पर कॉलोनी वासियो में रोष

Mon Mar 4 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। थानेसर पूर्व प्रत्याशी नेता योगेश शर्मा पहुंचे मौके पर। कुरुक्षेत्र 3 मार्च : थानेसर पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए 40 फुटा रोड आजाद नगर कुरूक्षेत्र पहुंचे जहां कॉलोनी वासियों ने उनको विभिन्न समस्याएं बताई। आपको बता दें कि थानेसर जेजेपी […]

You May Like

Breaking News

advertisement