रजत महोत्सव पर ग्राम पंचायत सितली में आयोजन

कोंडागांव, 15 अक्टूबर 2025/ ग्राम पंचायत सितली जनपद पंचायत कोंडागांव में ’त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों का सम्मलेन एवं कार्यशाला  और  छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें कोंडागांव विधान सभा विधायक बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी मुख्य आर्थिक रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में मनरेगा हितग्राही का ई केवायसी एवं बस्तर ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री नंदकुमार राठौर, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व  पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक ने बस्तर ओलम्पिक में भाग लेने हेतु ग्रामवासियों को प्रोत्साहित किया और अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की। कार्यक्रम में सीतली, पल्ली, चिलपुटी, भोगड़ी,लेमड़ी, चिपावंड, बीरगांव अ, डोंगरीगुड़ा और पलारी से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनको ब्लॉक स्तर अधिकारियों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दावा आपत्ति हेतु 23 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Wed Oct 15 , 2025
कोण्डागांव, 15 अक्टूबर 2025/ अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 व 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के तहत् जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ट में जिला स्तरीय समन्वयक-01 पद (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक वन […]

You May Like

advertisement