सरकारी प्राइमरी स्कूल कुंदनपुरी में अयोजित : करोना जागरूकता कैंप।

सरकारी प्राइमरी स्कूल कुंदनपुरी में अयोजित : करोना जागरूकता कैंप।

👉बच्चों एवं उनके माता-पिता/ अध्यापकों ने मिल कर लगाया कैंप

03 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

सरकारी प्राइमरी स्कूल कुंदन नगरी में करोना जागरूकता कैंप बच्चों उनके माता-पिता और अध्यापकों ने साथ मिल कर लगाया।जिस में श्री पी सी कुमार रिटायर्ड मास मीडिया अफसर प्रसिद्ध समाज सेवक मुख्य मेहमान (प्रवक्ता) विशेषकर हाजिर हुए। जिन्होंने इस कैंप में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “उठो जागो, रुको नहीं”, जब तक मंजिल नहीं आ जाती। उन्होंने बताया कि करोना महांमारी बहुत ही भयानक बीमारी है। जिसने सारी दुनिया को अपनी लपेटे में ले रखा है। भारत भी इस की लपेट में बुरी तरह से फंस चुका है।काफी हद तक कंट्रोल करने के बाद भी इसने फिर से अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। श्री कुमार ने कहा अगर हम इस में लापरवाही बरतेंगे तो हम फिर से इसकी जकड़ में आ सकते हैं। इसलिए हमें इसके परहेज के तौर पर मास्क लगाना,
हाथों की सफाई रखना, एक दूसरे से दूरी बनाए रखना, टीका वैक्सीन जो पूर्ण तौर पर स्वदेशी है उसको लगवाना जरूरी है। अगर हम लापरवाही बरतेंगे तो फिर से लॉकडाउन लगना, स्कूलों को बंद करना, कर्फ्यू लगने जैसे फिर से हालात बन सकते हैं। इसलिए हमें सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए उनके समर्थन में सभी लोगों ने हाथ खड़े कर के भरोसा दिलाया कि हम कोविड-19 के सभी उपाय करेंगे और भारत में कारोना को फिर से पैर पसारने नहीं देंगे। उन्होंने मुख्य अध्यापक शालनी चड्डा जी का धन्यवाद किया जिन्होंने अपने स्कूल में करोना जागरूकता कैंप लगवा कर लोगों एवं बच्चों को जागरूक किया। स्कूल के अध्यापकों ने भी मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਦਫ਼ਤਰ ਧਰਮਕੋਟ ਦੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਸਮੇਤ 26 ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਗਵਾਈ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਡੋਜ਼

Wed Mar 3 , 2021
ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਦਫ਼ਤਰ ਧਰਮਕੋਟ ਦੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਸਮੇਤ 26 ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਲਗਵਾਈ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਡੋਜ਼ ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਧਰਮਕੋਟ ਨੇ ਮਾਸਕ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਦੂਰੀ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਮੋਗਾ : (ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ, ਸੰਪਾਦਕ ਪੰਜਾਬ) :- ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਧਰਮਕੋਟ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement