हालसा के निर्देशानुसार कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 12 नवंबर :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहा कि हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कानूनी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 13 नवंबर को जिला कोर्ट परिसर में स्थित एडीआर सेंटर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजन राष्ट्रीय आयोग के सहयोग से महिलाओं के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 4 सेशन आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण, राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का योगदान, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, मौलिक अधिकारों को लेकर अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरुकता, पुनर्वास और पीड़ित मुआवजा शामिल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कूल्ड रेडियोफ्रिक्वेंसी एब्लेशन थेरेपी से किया घुटनों का दर्द गायब,आदेश अस्पताल की क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात

Fri Nov 12 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – वीना गर्ग। कुरुक्षेत्र मोहड़ी :- आदेश मैडिकल कॉलेज व अस्पताल मोहड़ी में कूल्ड रेडियोफ्रिक्वेंसी एब्लेशन थेरेपी से अंबाला की महिला राजिन्द्र कौर के घुटनों का इलाज किया है। इस विधि से बिना आप्रेशन के ही 65 वर्षीय महिला को घुटनों […]

You May Like

Breaking News

advertisement