फिरोजपुर दिनांक 24.06.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
मंडल कार्यालय, फ़िरोज़पुर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, फिरोजपुर की वर्ष 2022 की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बलबीर सिंह ने की | बैठक में मंडल कार्यालय, फ़िरोज़पुर के शाखा अधिकारियों तथा मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने भाग लिया | बैठक में सहायक कार्मिक अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी श्री अभिजीत गुप्ता ने सदस्यों को अवगत कराया कि श्रीमती वीना चंदेल, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अधीन सहायक मंडल इंजीनियर / पालमपुर को अधिकांश कार्य हिंदी में करने के लिए रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया है, जो फिरोजपुर मंडल के लिए गर्व की बात है |