कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत दूसरे दिवस पर उद्यमिता, कौशल विकास, कैरियर मार्गदर्शन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित हुए विभिन्न सत्र

कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत दूसरे दिवस पर उद्यमिता, कौशल विकास, कैरियर मार्गदर्शन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित हुए विभिन्न सत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मेरा युवा भारत बरेली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में व महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्विद्यालय बरेली के कुलपति प्रो के पी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित 6वां कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत दूसरे दिन दैनिक कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न सत्रों का आयोजन एम जे पी रुहेलखंड विश्विद्यालय के एम बी ए हॉल में किया गया। प्रातः काल योग, व्यायाम शिविर व श्रमदान से दिन की शुरुआत हुई जिसके बाद सर्वप्रथम देशभक्ति पर आधारित समूह गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ व प्रथम सत्र अंतर्गत कुलसचिव फ्यूचर विश्विद्यालय कृष्णपाल सिंह चौहान ने युवाओं के लिये उद्यमिता, कौशल विकास और कैरियर मार्गदर्शन पर व्याख्यान देते हुए विभिन्न उदाहरणों द्वारा युवाओं को प्रेरित किया। इसके बाद स्टार्टअप मेंटर डॉ नवनीत शुक्ला ने उपस्थित प्रतिभागियों से सरकार की स्टार्टअप नीतियो पर चर्चा करते हुए बताया की कश्मीर में हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म और एडवेन्चर आधारित स्टार्टअप्स ओर सरकार का विशेष समर्थन है। उन्होंने कई स्टार्टअप की सफलता को साझा करते हुए बताया कि सभी को अपने जीवन में नवाचार अपनाना चाहिए और इसके लिए सहयोगी विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्मस के बारे में भी विस्तारपूर्वक जनाकारी दी। तृतीय सत्र में निदेशक राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी पंकज शर्मा ने कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श पर युवाओं को मार्गदर्शित करते हुए उन्हें अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर उसके प्रति प्रयत्नशील रहने की सीख दी। इसके बाद एम जे पी आर यू से डॉ छवि शर्मा ने युवाओ को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग करने के साथ साथ समाज मे इसके लिये निरन्तर जागरूकता फैलाने की बात कही। अगले सत्र में नवनीत शुक्ला ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रेरक उदाहरणों से अवगत कराया और कॉरपोरेट एवं औधोगिक घरानों के साथ संवाद पर पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में “कश्मीर को कैसे जानें” विषय पर आधारित संवादात्मक सत्र का आयोजन हुआ जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कश्मीर की विभिन्न संस्कृति, परम्परा, खान पान आदि पर जनपदवार ग्रुप प्रस्तुतिकरण किया जिसको सभी ने सराहा। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत भी विभिन्न प्रस्तुतियां की गईं। इस अवसर पर माय भारत बरेली की उपनिदेशक पुष्पा सिंह, समाजसेवी भूपेंद्र सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी, योगेश कुमार, राज्य प्रशिक्षक के रूप में अजय राज शर्मा व अमित तोमर, प्रो राकेश मौर्या, डॉ सुमित श्रीवास्तव, डॉ अनिल बिष्ट, चीफ वार्डन प्रो अशोक कुमार सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोहित शर्मा, आलोक, तरुण, शिवांग, काजल, वीरेंद्र सिंह, अनीता सिंह सहित विभिन्न माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हज यात्रियों का टीकाकरण शिविर 10 फरवरी को खलील स्कूल में

Sat Feb 7 , 2026
हज यात्रियों का टीकाकरण शिविर 10 फरवरी को खलील स्कूल में दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलेभर के आजमीन ए हज की सहूलियत के लिये टीकाकरण एवं ट्रेंनिग शिविर 10 फरवरी मंगलवार के दिन सुबह 9 बजे से खलील हॉयर सेकेंडरी स्कूल निकट बिहारीपुर पुलिस चौकी बरेली में […]

You May Like

advertisement