जयराम विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम विद्यापीठ में होगा गीता जयंती महोत्सव 2021 का शुभारम्भ।

कुरुक्षेत्र, 23 नवम्बर : धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित जयराम विद्यापीठ परिसर में देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, अध्यात्म, स्वास्थ्य, योग, गौ संरक्षण, कन्या शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं जयराम विद्यापीठ के संस्थापक व उनके पूज्य प्रात: स्मरणीय ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब चार दशकों से हर वर्ष 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाता है। इस साल भी 2 दिसम्बर को विद्यापीठ में मंदिरों की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से विद्वान ब्राह्मणों व ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया जायेगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव 2021 का शुभारम्भ भी ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी एवं संत महापुरुषों द्वारा होगा।
सिंगला ने बताया कि इसी मौके पर नगर के गणमान्य नागरिकों, विद्यापीठ के ट्रस्टियों एवं श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान के आहवान के लिए हनुमत ध्वजारोहण भी किया जायेगा। विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव की यह परम्परा 1991 से चली आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जयराम विद्यापीठ लगातार इतने सालों से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रही है।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मसरोवर, सूर्यकुंड तीर्थ व ज्योति नगर तीर्थ की दुकानों की खुली बोली 29 नवंबर को

Tue Nov 23 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र 23 नवंबर :- कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता ने कहा कि केडीबी की ब्रह्मसरोवर परिसर में स्थित 21 दुकानें तथा सूर्यकुंड तीर्थ, ज्योति नगर तीर्थ नवनिर्मित 5 दुकानों को लाइसेंस पर दिया जाएगा। दुकानों को आगामी […]

You May Like

advertisement