विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

शिविर के सफल संचालन के लिए अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

बलरामपुर 19 जून 2025/ जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 21 एवं 22 जून 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल के द्वारा सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनताpरा सिंह तोमर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री आनंदराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल में टेंट पंडाल एवं स्टॉल साउण्ड, निर्बाध विद्युत एवं जेनरेटर, मरीजों एवं उनके परिजनों को लाने हेतु परिवहन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रचार-प्रसार सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों  को निर्देश दिये गये हैं।

विभिन्न रोग के विशेषज्ञ होंगे शामिल

9जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से विशेष चिकित्सकों की उपस्थिति में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 जून प्रातः 9 से 5 बजे तक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में किया जा रहा है। शिविर में बाल हृदय रोग, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जन, कैंसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल गैस्ट्रो सर्जन, बाल चिकित्सा, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ, नाक, कान, गला, किडनी, चर्म, गुर्दा, पथरी, हृदय, मनोरोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन एवं पैथोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ की उपस्थिति में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्लॉक तोकापाल के लिए एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद हेतु आवेदन 7 जुलाई तक

Thu Jun 19 , 2025
जगदलपुर 19 जून 2025/ नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अन्तर्गत बस्तर जिले के आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल के लिए कुल 01 एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो पद रिक्त है, उक्त पद को आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से पद की पूर्ति करने के निर्देश के परिपालन में आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्लेसमेंट संबंधी एजेंसी,फर्म,एन.जी.ओ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement