केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में दशहरे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – मुकेश बंटू।

जयराम पब्लिक स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व।

कुरुक्षेत्र, 14 अक्तूबर :- देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल में विद्यार्थियों ने उत्साह से कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में 11वीं कक्षा की छात्रा कनिष्का ने दशहरे के त्यौहार को मनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा आयुषी ने सुंदर कविता पाठ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन स्कूल के दुर्गा सदन ने किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हमें सदा सदाचार, सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए और हमें अपने जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रभजीत विर्क, किरण गौड़, नीलम शर्मा, रंजना, अनु, शीनू, दीपिका, उज्ज्वला, मोनिका वैद्य और किरण बाला इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद थी।
दशहरा पर्व पर विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

>ਦੁਸਹਿਰੇ ਦੇ ਅਵਸਰ 'ਤੇ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਰਾਤ 7 ਵਜੇ ਤੱਕ ਚਲਾਏ ਜਾ ਸਕਣਗੇ ਪਟਾਕੇ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ

Thu Oct 14 , 2021
ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਤੇ ਰਾਤ 7 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਟਾਖੇ ਚਲਾਉਣ ਤੇ ਸਖਤ ਮਨਾਹੀ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਮੋਗਾ, 14 ਅਕਤੂਬਰ: [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ]:=ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰੀਸ਼ ਨਈਅਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੁਸਹਿਰਾ ਦਾ ਪਵਿੱਤਰ ਤਿਉਹਾਰ ਮਿਤੀ 15 ਅਕਤੂਬਰ 2021 ਨੂੰ ਮਨਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਆਮ […]

You May Like

advertisement