बिहार:पूर्णिया सिटी के शिव मंदिर में दैनिक रामायण स्वाध्याय कर हो रहा आयोजन

संवाददाता पवन कुमार गुप्ता

पांच अगस्त को सांस्कृतिक गौरव दिवस के रूप में मनाया|इस उपलक्ष्य पर भव्य भारत माता की आरती का आयोजन किया एवं एक दीप राष्ट्र के और एक पेड़ श्रीराम के नाम जैसे थीम से पर्यावरण की सुरक्षा का भरपूर ख्याल रखा|उन्होंने कहा हमारी भारत माता को सुजलाम् सुफलाम् हैं|मां के धानी परिधान का चटक रंग हमेशा बना रहे यह हमारी जिम्मेदारी हमारा कर्तव्य हैं|आगे उन्होंने कहा हमारे लिए एक राष्ट्र के तौर पर पांच अगस्त का दिन सांस्कृतिक गौरव का दिन है |इस दिन भारत मां को धारा 370 से मुक्ति मिली एवं हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि अयोध्या जो सदियों से आक्रमण का दंश झेल रहा था|वहां भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ है|
इस दिन को हम ऐतिहासिक मानते हैं एवं सांस्कृतिक गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं|इस अवसर पर भारत माता की आरती का आयोजन हमलोगों ने किया|इस आयोजन में हमें श्रवण कुमार, शिवशंकर कुमार आशुतोष भारद्वाज का खुब सहयोग मिला|दैनिक रामायण स्वाध्याय में लगे युवा हैं आशु कुमार, रचित राज ,रितेश कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार,अभिषेक कुमार,जय कुमार, इशा, गोलू, खुशी,नंदनी,अंकित,इत्यादी|वहीं मंदिर के पुरोहित पंडित शम्भू दयाल दुबे ने कहा पांच अगस्त का दिन तो भारतीय इतिहास का वह दिन जिसे सदियों याद रखा जाएगा|जिसके लिए लाखों कारसेवकों ने प्रणों की आहूति दी वही अयोध्या में प्रभु श्रीराम के जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ|धारा370जो भारतीय संप्रभुता को चुनौती देती थी उसका भी अंत हो गया| आज भारतीय हॉकी टीम ने भी ऑलंपिक में कमाल कर दिया है|
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान चंदन कुमार, नगर कार्यवाह शिव शंकर जी, राहुल जी, वनवासी कल्याण आश्रम के श्याम तपाडिया जी,विश्व हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष पवन पोद्दार, पूर्णिया सिटी शाखा के स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया एवं सभी हिंदु विचार वाले संगठन ने बढ चढ कर सहयोग किया |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:हृदय में छेद वाले चार बच्चों को स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया पटना

Fri Aug 6 , 2021
बाल हृदय योजना के तहत मिलेगा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ अहमदाबाद के चिकित्सकों द्वारा पटना में हो रही जांच आवश्यकता होने पर सरकारी खर्चे पर अहमदाबाद में कराया जाएगा ऑपरेशन संवाददाता अनिल कुमार सिंह ऐसे बच्चे जिनके दिल में जन्म से ही छेद हो उसके इलाज को लेकर सरकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement